फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   online application for admission in 5 government colleges in Chandigarh

सरकारी कॉलेज में चाहतें हैं दाखिला तो करें ऑनलाइन आवेदन

Wed, 08 Jun 2016 01:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 08 Jun 2016 01:37 AM IST
विज्ञापन
online application for admission in 5 government colleges in Chandigarh
admission - फोटो : file photo

शहर के 5 गवर्नमेंट कॉलेजों और सेक्टर-32 स्थित रीजनल इंस्टीट्यूट ऑफ इंग्लिश (आरआईई-32) में ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट कक्षाओं में दाखिले की प्रक्रिया मंगलवार से शुरू हो गई है। डायरेक्टर हायर एजुकेशन जितेंद्र यादव ने पांच गवर्नमेंट कॉलेजों में सेंट्रलाइज्ड दाखिले के लिए ऑनलाइन वेबसाइट का उद्घाटन किया।

विज्ञापन


स्टूडेंट ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स में दाखिले के लिए वेबसाइट www.dhechd.org पर 24 जून तक आवेदन कर सकते हैं। डायरेक्टर हायर एजुकेशन की वेबसाइट पर स्टूडेंट जीसी-11, जीसीजी-11, जीसीजी-42, जीसी-46, गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (गवर्नमेंट कॉमर्स कॉलेज) और सेक्टर-32 स्थित रीजनल इंस्टीट्यूट ऑफ इंग्लिश के विभिन्न कोर्स की सीटों के लिए आवेदन कर सकते हैं। देशभर के स्टूडेंट घर बैठे किसी भी कोर्स में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन


प्रशासन ने किसी तरह की आवेदन फीस नहीं रखी है। स्टूडेंट का दाखिला होने पर ही 250 रुपये प्रोसेसिंग फीस ली जाएगी। ऑनलाइन वेबसाइट लॉन्चिंग के समय सभी गवर्नमेंट कॉलेज प्रिंसिपल भी मौजूद थे। ज्वाइंट प्रॉस्पेक्टस कमेटी के चेयरमैन और जीसी-11 प्रिंसिपल प्रोफेसर जेके सहगल ने कहा कि दाखिले संबंधी सभी तरह की जानकारी को काफी सरल तरीके से वेबसाइट पर तैयार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


6008 सीटों पर होगा दाखिला शहर के पांच सरकारी कॉलेज और आरआईई-32 में अंडर ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स के प्रथम वर्ष में कुल 6008 सीटों पर दाखिला दिया जाएगा। सरकारी कॉलेजों में बीकॉम की 700 सीटों पर दाखिला पीयू सेंट्रलाइज्ड एडमिशन के तहत करेगी। 

9 जून से हेल्प डेस्क और हेल्पलाइन नंबर होंगे शुरू ऑनलाइन आवेदन में किसी भी तरह की दिक्कत आने पर स्टूडेंट किसी भी सरकारी कॉलेज की कंप्यूटर लैब में बने हेल्प डेस्क की मदद ले सकते हैं। पांच कॉलेजों में 9 जून से यह सुविधा सुबह साढ़े आठ से डेढ़ बजे तक मिलेगी। हर लैब में 20 से 25 कंप्यूटर की व्यवस्था की गई है। कंप्यूटर विभाग के टीचर्स और कुछ स्टूडेंट की इस कार्य में ड्यूटी लगाई जाएगी। उधर, स्टूडेंट की समस्याओं को सुनने के लिए 9 जून से पांचों सरकारी कॉलेज में मोबाइल हेल्पलाइन शुरू हो जाएगी। स्टूडेंट 8.30 से 1.30 बजे तक हेल्पलाइन पर फोन कर सकेंगे। 

सरकारी कॉलेजों में स्टूडेंट का पूरा रिकॉर्ड ऑनलाइन होगा

online application for admission in 5 government colleges in Chandigarh
सरकारी कॉलेज, चंडीगढ़ - फोटो : amar ujala

पूरा डाटा होगा ऑनलाइन नए सत्र से सरकारी कॉलेजों में दाखिले से लेकर स्टूडेंट का पूरा रिकॉर्ड ऑनलाइन होगा। स्पिक ने इसके लिए खास एप तैयार किया है। डॉ. दलीप ने बताया कि राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान (रूसा) के तहत कॉलेजों को ऑनलाइन प्रोजेक्ट के लिए फंडिंग की है। नए सत्र से प्रत्येक स्टूडेंट से संबंधित फीस, अटेंडेंस, इंटरनल असेसमेंट सहित सभी जानकारी ऑनलाइन होगी। सभी सरकारी कॉलेजों के लिए अलग-अलग एप तैयार किया है। कॉलेज प्रशासन स्टूडेंट का हर महीने डाटा अपडेट करेंगे।

घर बैठे जमा होगी फीस गवर्नमेंट कॉलेजों में दाखिला लेने वाले स्टूडेंट्स को फीस जमा कराने के लिए लंबी लाइनों से छुटकारा मिल जाएगा। विभाग ने नए सत्र से फीस ऑनलाइन भरने की सुविधा दे दी है। स्टूडेंट कॉलेज काउंटर के अलावा ई संपर्क सेंटर और डेबिट कार्ड से घर बैठे ई पेमेंट कर सकेंगे। 

इन बातों का रखें ख्याल 
-ऑनलाइन आवेदन करते समय सभी जानकारी होनी चाहिए। 
-आवेदन फॉर्म में 10वीं और 12वीं की पूरी जानकारी देनी होगी। 
-आवेदन करने वाले स्टूडेंट और परिवार के साथ पोस्टकार्ड साइज का स्कैन फोटो ई-मेल सेव रखें या पैन ड्राइव में साथ रखें। 
-आधार कार्ड और बैंक अकाउंट जैसी जानकारी भी जरूरी है।

सरकारी कॉलेजों में कुल सीटें 
कोर्स    सीटें 
बीए-2800, बीकॉम-700, बीबीए-120, बीसीए-280, बीएससी-1220, एमए-510, एमएससी-230, एमकॉम-130, एमफिल-10, पीएचडी-18
(नोट पीएचडी के लिए जीसी-11 में फिजिकल एजुकेशन विभाग में 8 और जीसीजी-42 में जोलॉजी की 10 सीटें हैं)

गवर्नमेंट कॉलेजों में 95 स्मार्ट क्लासें शुरू
नए सत्र से शहर के सरकारी कॉलेजों में स्मार्ट क्लासरूम से लेक्चर होगा। डीएचई जितेंद्र यादव के अनुसार 5 गवर्नमेंट कॉलेज में 95 स्मार्ट क्लासरूम तैयार किए गए हैं। भविष्य में स्मार्ट क्लास रूम की संख्या में इजाफा किया जाएगा। 

जितेंद्र यादव, डायरेक्टर हायर एजुकेशन चंडीगढ़ ने बताया कि स्टूडेंट्स की सुविधा के लिए यूटी प्रशासन ने दाखिले की प्रक्रिया को आसान बनाने की कोशिश की है। स्टूडेंट आवेदन फॉर्म और फीस ऑनलाइन भर सकेंगे। कॉलेज स्टूडेंट से जुड़ी हर जानकारी अब ऑनलाइन होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed