फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   online application closes before the result

रिजल्ट से पहले ही एमकॉम, एमएससी के ऑनलाइन आवेदन बंद

Tue, 04 Jul 2017 09:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 04 Jul 2017 09:15 AM IST
विज्ञापन
online application closes before the result
- फोटो : File Photo
अभी तक बीकॉम और बीएससी का रिजल्ट आया नहीं और पोस्ट ग्रेजुएशन के लिए आवेदन बंद भी कर दिए गए हैं। ऐसे में अब स्टूडेंट बगैर फाइनल ईयर के नंबरों के ऑनलाइन आवेदन कैसे करेंगे, इस पर सवाल खड़े हो गए हैं। वहीं जिन्होंने रिजल्ट अवेटेड लिखकर आवेदन कर दिया है, अब उनके नंबर एडमिशन कमेटी को खुद ही चेक करने होंगे। इस झोल से पोस्ट ग्रेजुएशन की दाखिला प्रक्रिया में देरी होना तय है।
विज्ञापन


दरअसल, एमकॉम और एमएससी के कोर्स में दाखिला मेरिट लिस्ट के हिसाब से होता है। जबकि अन्य कोर्स में ग्रेजुएशन में 50 प्रतिशत नंबर को तरजीह दी जाती है। पीयू के शेड्यूल के मुताबिक एमकॉम और एमएससी के लिए 10 जुलाई को दाखिले शुरू होने हैं, जबकि रिजल्ट की तारीख सात जुलाई तय है। ऐसे में दो दिन में मेरिट लिस्ट तैयार करके दाखिला प्रक्रिया शुरू करना असंभव है। जानकारों के मुताबिक इस बार पीयू और संबंधित कॉलेजों में पोस्ट ग्रेजुएशन के दाखिले देर से होंगे। दाखिला प्रक्रिया 20 जुलाई केबाद ही शुरू हो पाएगी।
विज्ञापन


खुद जांचने होंगे नंबर
स्टूडेंट्स ने बगैर रिजल्ट केआवेदन कर दिए हैं। अब ऐसे में एडमिशन कमेटी को हर स्टूडेंट केनंबर खुद जांचने होंगे और इस प्रक्रिया में समय लगेगा। क्योंकि पीयू के अलावा उससे संबंधित कॉलेज भी हैं। अब ऐसे में पीयू ने रिजल्ट आने से पहले ही ऑनलाइन आवेदन बंद करके समस्या खड़ी कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बगैर रिजल्ट के मेेरिट लिस्ट नहीं बन सकती। अगर सात जुलाई को रिजल्ट आ भी जाता है, तो एक दिन में प्राथमिक लिस्ट और उसकेबाद ओबजेक्शन केबाद अगले ही दिन फाइनल लिस्ट नहीं बन सकती। दाखिला प्रक्रिया शुरू होने में देर होगी।
बीके वरमानी, डीन एडमिशन, डीएवी कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed