{"_id":"58f334954f1c1beb024705b1","slug":"online-admission-system-implemented-in-haryana-colleges","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अब आसानी से नहीं मिलेगा कॉलेजों में एडमिशन, ये नया सिस्टम लागू हो गया है ","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
अब आसानी से नहीं मिलेगा कॉलेजों में एडमिशन, ये नया सिस्टम लागू हो गया है
विनीत तोमर /अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
Updated Tue, 18 Apr 2017 09:25 AM IST
विज्ञापन
एडमिशन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब न तो कॉलेज मनमानी कर सकेंगे और न ही स्टूडेंट्स को आसानी से दाखिला मिलेगा। एक नया सिस्टम लागू किया गया है। अब सभी एडमिशन ऑनलाइन करने होंगे। अब हरियाणा के सभी एडेड कॉलेजों में नए सत्र से ऑनलाइन एडमिशन होंगे। सरकार ने एडेड कॉलेजों की मनमानी पर शिकंजा कसने के लिए यह सिस्टम लागू किया है।
फैसला लागू होने के बाद एडेड कॉलेजों में भी सरकारी कॉलेजों की तर्ज पर ही एडमिशन होंगे। प्रदेश में अभी तक सरकारी कॉलेजों में ही ऑनलाइन एडमिशन होते थे। ऑनलाइन आवेदन के बाद मेरिट के आधार पर एडमिशन होता है। एडेड कॉलेजों में एडमिशन ऑफलाइन ही होते थे।
विद्यार्थियों को 400 से 700 रुपये तक के प्रॉस्पैक्टस खरीदने होते थे। अब सत्र 2017-18 से सरकार ने प्रदेश भर के एडेड कॉलेजों में भी ऑनलाइन एडमिशन प्रक्रिया लागू कर दी है। नए सिस्टम के तहत उच्च शिक्षा विभाग की ओर से एक लिंक दिया जाएगा। इस पर विद्यार्थियों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा।

मनमानी पर लगेगी लगाम
एडमिशन
ऑनलाइन फार्म भरने के बाद वहां से मिलने वाली कॉपी को कॉलेज में जमा कराना होगा, इसके बाद मेरिट पर विद्यार्थी का एडमिशन होगा। सरकार का मानना है कि प्रॉस्पैक्टस न खरीदने से विद्यार्थियों पर आर्थिक बोझ भी कम होगा। साथ ही कॉलेजों की मनमानी पर भी लगाम लगेगी। नए सिस्टम के तहत कोई भी एडेड कॉलेज अपने चहेते विद्यार्थियों को बैकडोर एडमिशन नहीं दे सकेंगे।
फिलहाल रेगुलर कोर्स में होंगे ऑनलाइन एडमिशन
सरकार ने फिलहाल यह सिस्टम रेगुलर कोर्सों के लिए लागू किया है। जबकि अगले सत्र से सेल्फ फाइनेंस कोर्स में भी ऑनलाइन ही एडमिशन होंगे। नए सिस्टम के लिए सभी कॉलेजों को आदेश जारी कर दिया गया है।
उच्च शिक्षा विभाग की तरफ से ऑनलाइन एडमिशन के लिए आदेश मिल गए हैं। नए सत्र से ऑनलाइन ही एडमिशन होंगे। इसमें विद्यार्थियों को काफी फायदा होगा और कॉलेजों में भी एडमिशन के लिए मारमारी नहीं मचेगी।
- डॉ. जेएन शर्मा, प्राचार्य, गौड़ ब्राह्मण डिग्री कॉलेज