फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Online Admission Start in Haryana Colleges and Universities

हरियाणा के कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में शुरू हो गई दाखिला प्रक्रिया, ऑनलाइन करें आवेदन

Mon, 07 Sep 2020 02:42 PM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Mon, 07 Sep 2020 02:42 PM IST
सार

  • कॉलेज, विश्वविद्यालयों में विद्यार्थियों को घर बैठे मिलेगा दाखिला
  • मुख्यमंत्री ने उच्च शिक्षा विभाग की कई योजनाओं का शुभारंभ किया
  • व्हाट्सऐप चैटबॉट भी विकसित किया गया, सभी जानकारियां मिलेंगी

विज्ञापन
Online Admission Start in Haryana Colleges and Universities
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

हरियाणा के महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों में सोमवार से ऑनलाइन दाखिला प्रक्रिया शुरू हो गई। हरियाणा उच्च शिक्षा विभाग की अनेक महत्वपूर्ण योजनाओं का मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सोमवार सुबह शुभारंभ किया। विभाग ने नेशनल इंर्फोमेशन सेंटर (एनआईसी) के सहयोग से ऑनलाइन दाखिलों का ऐसा प्लेटफार्म विकसित किया है, जिसके जरिए विद्यार्थी घर बैठे ही दाखिले की प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे। उन्हें कॉलेज नहीं आना पड़ेगा।
विज्ञापन


यह प्लेटफॉर्म स्वचालित (ऑटोमेटेड) है। विभाग ने विश्वविद्यालयों, कॉलेजों और छात्रों से संबंधित सभी सूचनाओं को सुगम बनाने के लिए व्हाट्सऐप चैटबॉट भी विकसित किया है। राज्य में अनुसंधान को बढ़ावा देने के लिए विभाग ने ऑनलाइन अंतरराष्ट्रीय पत्रिका तैयार की है। मुख्यमंत्री ने सबसे पहले ऑनलाइन दाखिला पोर्टल का शुभारंभ किया। इसके बाद चैटबॉट, नए वेब पोर्टल व 158 सरकारी कॉलेजों की वेबसाइट के अलावा ऑनलाइन इंटरनेशनल जर्नल को लॉन्च किया।
विज्ञापन


आवेदन की प्रक्रिया 21 सितंबर तक चलेगी
ऑनलाइन दाखिले की प्रक्रिया 21 सितंबर तक चलेगी। इसके बाद 22 से 25 सितंबर तक ऑनलाइन आए आवेदनों की जांच की जाएगी। पहली लिस्ट 26 सितंबर को जारी की जाएगी। फिर दाखिला और आवेदन शुल्क 29 सितंबर तक जमा कराए जा सकेंगे। दूसरी मेरिट लिस्ट 30 सितंबर को जारी होगी। दाखिला और आवेदन शुल्क अगले महीने 1 से 5 अक्टूबर तक जमा किए जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed