{"_id":"5bfd1513bdec22417f79f3cc","slug":"one-year-mba-course-in-punjab-university-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"MBA करने की सोच रहे हैं, तो ये खबर आपके लिए, दाखिला लेने से पहले देखें जरूर","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
MBA करने की सोच रहे हैं, तो ये खबर आपके लिए, दाखिला लेने से पहले देखें जरूर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 27 Nov 2018 03:27 PM IST
विज्ञापन
college admission
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ हर रोज नए कीर्तिमान अपने नाम कर रहा है। इसी तर्ज पर अब एक ओर उपलब्धि पीयू के खाते में जुड़ने जा रही है। जी हां अब पीयू एक साल का एमबीए कोर्स करवाएगा, जिसकी तैयारी में पीयू का यूबीएस विभाग जुटा हुआ है। यूजीसी की गाइड लाइन खंगाली जा रही हैं। उसके बाद यूजीसी को प्रस्ताव भेजा जाएगा और मंजूरी मिलने के बाद यह कोर्स शुरू करवा दिया जाएगा।
बताते हैं कि नए साल में यह नया तोहफा छात्रों को पीयू दे सकता है। यूनिवर्सिटी ऑफ बिजनेस स्कूल ने हाल ही में दो साल के एमबीए कोर्स का पूरा सिलेबस बदलने का प्रस्ताव पीयू प्रशासन की उच्च कमेटी को भेजा था। डाटा विश्लेषण बेस सिलेबस बनाया गया था, जिसमें सर्वाधिक लोगों को नौकरी मिलनी हैं। अब विभाग की ओर से एक साल का एमबीए कोर्स कराए जाने का प्रस्ताव तैयार हो रहा है।
यूबीएस डिपार्टमेंट को कुछ हद तक इसमें सफलता भी मिली है। इस कोर्स के शुरू होने के बाद हर साल 100 से अधिक युवा एमबीए करके नौकरी हासिल कर सकेंगे। विभाग को किसी भी अतिरिक्त चीज की आवश्यकता इस कोर्स के संचालन के लिए नहीं होगी। मालूम हो कि आईआईएम व कुछ गिने-चुने संस्थान ही एक साल में एमबीए कोर्स करा रहे थे।
विज्ञापन
यूजीसी की गाइड लाइन देखी जा रही हैं। यदि यूजीसी इसे मंजूरी प्रदान कर देगा, तो कोर्स शुरू कर देंगे।
- प्रो. दीपक कपूर, चेयरमैन, यूबीएस पीयू