{"_id":"5b47a5cb4f1c1bb2288b6314","slug":"on-july-15-students-will-be-given-the-pullet-s-examination-exam-s-controller-issued-guidelines","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 जुलाई को 415 छात्र देंगे पुलेट की परीक्षा, पीयू परीक्षा नियंत्रक ने जारी की गाइडलाइन ","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
15 जुलाई को 415 छात्र देंगे पुलेट की परीक्षा, पीयू परीक्षा नियंत्रक ने जारी की गाइडलाइन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 13 Jul 2018 09:48 AM IST
विज्ञापन
पंजाब यूनिवर्सिटी
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब यूनिवर्सिटी लेटरल इंजीनियरिंग एंट्रेंस टेस्ट (पुलेट) परीक्षा 15 जुलाई को होगी। पीयू के परीक्षा नियंत्रक परविंदर सिंह ने बताया कि पीयू में तीन सेंटर बनाए जाएंगे। इसके अलावा एसएसजी पीयू क्षेत्रीय केंद्र होशियारपुर में परीक्षा का आयोजन होगा। इसके लिए निर्देश जारी कर दिए गए हैं। परीक्षा में 415 छात्र बैठेंगे। छात्रों को परीक्षा शुरू होने से 25 मिनट पहले अपने संबंधित टेस्ट सेंटर में पहुंचना होगा। परीक्षा शुरू होने के 15 मिनट बाद रिपोर्ट करने वाले छात्र को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
दिव्यांगों को 30 मिनट अतिरिक्त समय दिया जाएगा। छात्रों को अपने साथ अस्थायी ई-प्रवेश पत्र लाना होगा। इसके अलावा पहचान पत्र लाना आवश्यक है। छात्रों को सवालों का जवाब देने के लिए केवल ब्लैक जेल पेन का उपयोग करना होगा। कैलकुलेटर के उपयोग की अनुमति नहीं दी जाएगी। इस परीक्षा में निगेटिव मार्किंग होगी। केंद्र के परिवर्तन की भी अनुमति नहीं दी जाएगी।
उम्मीदवारों को परीक्षा कक्ष के अंदर मोबाइल फोन, पेजर, वायरलेस सेट, तार रहित फोन जैसे किसी भी उपकरण को ले जाने की अनुमति नहीं होगी। परीक्षा केंद्र के बाहर रखे ऐसे उपकरणों के नुकसान के लिए विश्वविद्यालय जिम्मेवार नहीं होगा। जो छात्र परीक्षा नियम का पालन नहीं करेंगे, वह परीक्षा देने के लिए अयोग्य घोषित किए जाएंगे।