{"_id":"5d5ccf238ebc3e6c3644108f","slug":"nsui-protest-outside-vc-office-in-punjab-university-chandigarh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पंजाब यूनिवर्सिटी में एनएसयूआई का विरोध प्रदर्शन, वीसी से मिलने से रोका तो पुलिस से की हाथापाई","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
पंजाब यूनिवर्सिटी में एनएसयूआई का विरोध प्रदर्शन, वीसी से मिलने से रोका तो पुलिस से की हाथापाई
Wed, 21 Aug 2019 10:27 AM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Wed, 21 Aug 2019 10:27 AM IST
विज्ञापन
एनएसयूआई का विरोध प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीयू सीनेट की ओर से हर साल नए छात्रों की पांच फीसदी फीस बढ़ाने के विरोध में मंगलवार को एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने वीसी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। वीसी प्रो. राजकुमार से मिलने की जिद में वे बैरियर पार करना चाहते थे। पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो हाथापाई हो गई। आखिर में छात्र नहीं माने और उन्होंने वीसी कार्यालय के बाहर भूख हड़ताल शुरू कर दी।
छात्रों ने कहा कि जब तक मांग पूरी नहीं होगी तब तक आंदोलन करेंगे। एनएसयूआई के पदाधिकारियों ने गोपनीय रूप से प्रदर्शन करने की योजना बनाई थी लेकिन पीयू प्रशासन को सुबह ही इसका पता लग गया और उन्होंने बड़ी संख्या में पहले ही पुलिस बल बुला लिया। दोपहर एक बजे जैसे ही एनएसयूआई के पदाधिकारी पहुंचे तो बड़ी संख्या में पुलिस देखकर रुक गए।
कुछ देर बाद नारेबाजी शुरू की। वह अंदर जाने की कोशिश में थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें अंदर नहीं जाने दिया। इस बीच पुलिस व छात्रों के बीच हाथापाई की नौबत भी आई। गुस्साए छात्रों ने भूख हड़ताल कर दी। उन्होंने कहा कि उनकी मांग जायज है। हर साल पांच फीसदी फीस बढ़ाए जाने से विद्यार्थियों पर आर्थिक भार पड़ता है। साथ ही परिवारों का भी बजट बिगड़ता है। यह फीस हर साल नहीं बढ़नी चाहिए।

छात्र संघ चुनाव करा रहा प्रदर्शन
अगले माह पीयू के छात्र संघ चुनाव है। हर संगठन की ओर से नए छात्रों को लुभाने के प्रयास किए जा रहे हैं। कोई किसी छात्र की एडमिशन में मदद कर रहा है तो कुछ अन्य मामले उठा रहा है। बताया जाता है कि एनएसयूआई ने भी इसके चलते ही प्रोटेस्ट किया। हालांकि उनका तर्क है कि वह यह मांग पहले से करते आ रहे हैं।
पीयू प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। उसी के चलते प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया। मालूम हो कि कुछ छात्र संगठनों ने पिछले दिनों प्रोटेस्ट किए थे, उनको भी चुनाव से ही जोड़कर देखा जा रहा है। जैसे ही चुनाव संपन्न होंगे तो छात्रों की भीड़ नजर नहीं आएगी।