फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   now study on new topics in new session at government colleges in haryana

नए सत्र से सरकारी कॉलेजों में अब इन विषयों की भी होगी पढ़ाई

Wed, 15 Jun 2016 01:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 15 Jun 2016 01:39 AM IST
विज्ञापन
now study on new topics in new session at government colleges in haryana
परीक्ष्‍ाा, स्‍टूूडेंट्स - फोटो : amar ujala

हरियाणा सरकार ने विद्यार्थियों की मांग और विभिन्न क्षेत्रों की जरूरतों के हिसाब से 2016-17 से कई सरकारी कॉलेजों में नए विषयों की पढ़ाई शुरू करने का निर्णय लिया है।हरियाणा के शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा ने बताया कि उच्चतर शिक्षा विभाग ने राजकीय महिला महाविद्यालय रोहतक में इसी सत्र से इतिहास, हिंदी एवं कॅामर्स विषय में एमए की एक-एक इकाई की कक्षाएं और राजकीय महाविद्यालय, सेक्टर-एक (पंचकूला) में बीकॉम की एक यूनिट के अलावा बीए में शारीरिक शिक्षा को वैकल्पिक विषय के तौर पर शुरू करने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन


अंबाला छावनी के राजकीय महाविद्यालय में बीबीए की एक इकाई, राजकीय महिला महाविद्यालय, तोशाम में एमए भूगोल की एक इकाई, राजकीय महिला महाविद्यालय, बहल में शारीरिक शिक्षा की एक इकाई, राजकीय महिला महाविद्यालय, हिसार में बीए भूगोल (ऑनर्स) और हिन्दी इलेक्टिव की एक इकाई के अलावा राजकीय महाविद्यालय, नरवाना में शारीरिक शिक्षा, बीएससी कम्प्यूटर सांइस और एमए इंग्लिश की भी एक-एक इकाई शुरू की गई है।
विज्ञापन


शिक्षा मंत्री ने बताया कि राजकीय महाविद्यालय, बिरोहड़, जिला झज्जर में एमए इतिहास, राजकीय महाविद्यालय, करनाल में एमए इतिहास और मास कम्युनिकेशन स्नातकोत्तर डिप्लोमा की एक-एक इकाई आरंभ की गई है। इसके अलावा प्रदेश के अन्य कॉलेजों में अलग-अलग विषयों की पढ़ाई शुरू की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed