फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   noteban, indian heritage and economic crisis topics will include in ncert books

अब NCERT की किताबों में पढ़ाया जाएगा नोटबंदी, कई और टॉपिक भी होंगे

Wed, 24 May 2017 09:11 AM IST
योगेंद्र त्रिपाठी /अमर उजाला, चंडीगढ़
योगेंद्र त्रिपाठी /अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 24 May 2017 09:11 AM IST
विज्ञापन
noteban, indian heritage and economic crisis topics will include in ncert books
Study room
एनसीईआरटी की ओर से देशभर के स्कूलों की बुक्स में देश की धरोहर, नोटबंदी और उससे होने वाली आर्थिक मंदी का सिलेबस शामिल होगा। इसके लिए पांच राज्यों में स्टेट असेसमेंट सर्वे एनसीईआरटी की ओर से किया गया है। स्टेट असेसमेंट सर्वे एनसीईआरटी की ओर से भुवनेश्वर, भोपाल, मैसूर, गुवाहाटी और चंडीगढ़ के स्कूलों में यह असेसमेंट सर्वे किया गया है। एनसीईआरटी के डायरेक्टर प्रो. हृषिकेश सेनापति और एक्सपर्ट्स की टीम ने चंडीगढ़ के स्कूलों का दौरा कर वहां की अव्यवस्था को जानने का प्रयास किया। यह सर्वे सितंबर तक पूरा हो जाएगा। इसके लिए चंडीगढ़ में अभी टीमें और दो बार आएगी।
विज्ञापन


डॉक्टर, इंजीनियर और आईएएस की तैयारी में नहीं होगी दिक्कत
फिजिक्स, केमेस्ट्री और बॉयोलॉजी के सिलेबस को भी बेहतरीन बनाया जाएगा। इसमें बिजली, प्रकाश और न्यूटन के नियम से बने समीकरणों की सही जानकारी स्टूडेंट्स को दी जाएगी। इसके लिए बहुत ही समझाकर नई बुक्स बनाई जाएगी। वहीं डॉक्टर इंजीनियर और आईएएस बनने वाले छात्रों की तैयारी को देखते हुए एनसीईआरटी सिलेबस तैयार करेगी। राजनीति शास्त्र, इकोनॉमिक्स, सांइस और गणित में सबसे अधिक बदलाव देखने को मिलेंगे।
विज्ञापन


जहां राजनीति शास्त्र में देश समेत दुनिया में आए राजनीतिक बदलावों को शामिल किया जाएगा। जबकि अर्थशास्त्र में कालेधन पर अंकुश लगाने के लिए मोदी सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि नोटबंदी को भी शामिल करने की योजना है। वहीं जीएसटी बिल पास होने के बाद भारतीय अर्थव्यवस्था पर मंदी की बात को भी सिलेबस में रखा जाएगा। वहीं हिस्ट्री के सिलेबस में देश में जितनी धरोहर हैं, उन्हें भी यह शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके माध्यम से बच्चों की आईएएस, एसएससी सहित सभी कंपटीशन एग्जाम कि तैयारी भी हो सकेगी। देशभर के पांच राज्यों के स्कूलों में प्रथम बार पहली से 12वीं कक्षा तक के सभी विषयों के पाठ्यक्रम में रिव्यू किया गया है। पाठ्यक्रम को मार्केट डिमांड और स्किल डेवलपमेंट के आधार पर तैयार किया जाएगा। इससे पहले एनसीईआरटी ने करीब 10 साल पहले पाठ्यक्रम में बदलाव किया था।


हमने पांच राज्यों का रिव्यू किया है। हम स्टूडेंट्स के विकास को लेकर पाठ्यक्रम तैयार कर रहे हैं। जो स्टूडेंट्स जिस क्षेत्र में करियर बनाना चाह रहे हैं। उसी आधार पर सभी विषयों का रिव्यू एनसीईआरटी कर रहा है। स्टूडेंट्स के लिए एजूकेशन को रोजगारपरक बनाना हमारा उद्देश्य है।  
-  प्रो. हृषिकेश सेनापति, डायरेक्टर, एनसीईआरटी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed