फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Notbandi upset the student, next season, will only collect fees online,

नोटबंदी से स्टूडेंट परेशान, अगले सत्र से सिर्फ ऑनलाइन जमा होगी फीस

Wed, 23 Nov 2016 12:18 AM IST
सुमित सिंह श्योराण/अमर उजाला, चंडीगढ़
सुमित सिंह श्योराण/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 23 Nov 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
Notbandi upset the student, next season, will only collect fees online,
पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ - फोटो : डेमो फोटो
अगले सेमेस्टर से पंजाब यूनिवर्सिटी(पीयू) के सभी विभागों में ऑनलाइन फीस डिपोजिशन सिस्टम शुरू हो जाएगा। पीयू के करीब 15 हजार स्टूडेंट्स और 6 हजार हॉस्टलर से सिर्फ ऑनलाइन ही फीस ली जाएगी। इससे स्टूडेंट्स को बैंक की लंबी लाइनों में खड़ा नहीं होना पड़ेगा।
विज्ञापन


पीयू प्रशासन जल्द सभी विभागों के लिए ऑनलाइन फीस सिस्टम शुरू करने की तैयारी में जुटा हुआ है। सभी 192 कॉलेजों को ऑनलाइन सिस्टम से जोड़ने के बाद ऑनलाइन फीस जमा करने में भी पीयू नंबर वन यूनिवर्सिटी बन जाएगी। केंद्र सरकार द्वाराकी ओर से 500 और हजार के नोट बंद किए जाने के बाद स्टूडेंट्स को फीस जमा करने में काफी मुश्किलें आ रही हैं। पीयू प्रशासन ने फीस जमा में चल रही मौजूदा दिक्कतों को देखते हुए भविष्य में पूरी तरह ऑनलाइन फीस सिस्टम करने का फैसला किया है।
विज्ञापन


इस संबंध में सोमवार पीयू और एसबीआई बैंक अधिकारियों की अहम बैठक हुई, इसमें ऑनलाइन फीस सिस्टम को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। जल्द ही पीयू एफडीओ नए प्रपोजल को अप्रूवल के लिए संबंधित अधिकारियों को भेजेंगे। सभी विभागों में फाइनेंस से जुड़े कर्मचारियों के लिए ऑनलाइन फीस सिस्टम को शुरू करने से पहले एक वर्कशॉप आयोजित की जाएगी। वर्कशॉप के दौरान सबसे सुझाव भी लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर पीयू प्रशासन ने अगले सत्र से कैंपस स्थित सभी 18 ब्वॉयज और गर्ल्स हॉस्टल के करीब 6 हजार स्टूडेंट के लिए ऑनलाइन फीस सुविधा शुरू करने का फैसला कर लिया है। डीएसडब्ल्यू और फाइनेंस डिपार्टमेंट की इस संबंध में मीटिंग हो चुकी है। इस समय सभी हॉस्टल में मैनुअल फीस ली जाती है। जिससे स्टूडेंट्स को काफी दिक्कत आती है।

एसबीआई में खाता तभी पुराने नोट से फीस होगी जमा

Notbandi upset the student, next season, will only collect fees online,
Panjab University - फोटो : File Photo
एसबीआई में खाता तभी पुराने नोट से फीस होगी जमा
पीयू प्रशासन की ओर से स्टूडेंट की सुविधा के लिए 30 नवंबर तक पुराने नोट फीस के तौर पर लेने का नोटिस जारी किया था, लेकिन सोमवार पीयू प्रशासनिक ब्लॉक में एसबीआई ब्रांच में फीस जमा करने पहुंचे कई स्टूडेंट से पुराने नोट स्वीकार नहीं किए गए। बैंक अधिकारियों के अनुसार जिन स्टूडेंट का बैंक में अकाउंट होगी, उन्हें ही यह लाभ मिलेगा। उधर एसबीआई ने सोमवार को स्टूडेंट्स को कैश उपलब्ध कराने के लिए कैंपस में दिनभर मोबाइल एटीएम वैन चलाई।

ऑनलाइन फीस में यूआईईटी अव्वल
पीयू ने कुछ साल पहले ऑनलाइन फीस के लिए एसबीआई बैंक से टाईअप किया था, लेकिन पीयू के कुल 78 में से करीब 15 विभागों के स्टूडेंट ही ऑनलाइन सुविधा का प्रयोग करते हैं। अगले सत्र से अब यह सभी के लिए अनिवार्य हो जाएगी। जानकारी अनुसार पीयू का यूआईईटी विभाग ऑनलाइन फीस जमा करने में सबसे अव्वल हैं। यहां 90 फीसदी स्टूडेंट ऑनलाइन फीस जमा करते हैं। नोटबंदी के बाद भी ऑनलाइन फीस जमा करने वालों की संख्या में थोड़ा इजाफा हुआ है।

जानकारी अनुसार जुलाई से नवंबर 2017 तक यूआईईटी से 2.73 करोड़, यूआईएएमएस 1 लाख 52 हजार, डेंटल 38 हजार, केमिकल इंजीनियरिंग 4.47 लाख, बेसिक साइंस 2.6 लाख, लैंग्वेज विभागों से 1.70 लाख ऑनलाइन फीस जमा हुई है। कई विभागों से एक भी स्टूडेंट ऑनलाइन फीस जमा नहीं करवाता।

ऑनलाइन फीस की सुविधा पहले भी दी गई है, लेकिन अभी काफी कम स्टूडेंट इस सुविधा का प्रयोग करते हैं। पीयू प्रशासन फीस सिस्टम का शत प्रतिशत ऑनलाइन करने की प्रक्रिया पर काम कर रहा है। अगले सत्र से हॉस्टल फीस ऑनलाइन के लिए मैकेनिज्म तैयार किया जा रहा है। कमेटी गठित हो चुकी है।
- सीए विक्रम नैयर, फाइनेंस एंड डेवलेपमेंट ऑफिसर (एफडीओ) पंजाब यूनिवर्सिटी 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed