{"_id":"58a8944b4f1c1bd257d86833","slug":"non-teaching-staff-children-can-get-a-discount-in-tuition-fees","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नान टीचिंग स्टाफ के बच्चों के लिए गुड न्यूज, ट्यूशन फीस से जुड़ी है","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
नान टीचिंग स्टाफ के बच्चों के लिए गुड न्यूज, ट्यूशन फीस से जुड़ी है
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 19 Feb 2017 09:15 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीयू कैंपस और रिजनल सेंटर में चल रहे विभिन्न सेल्फ फाइनेंस कोर्स में पीयू एफिलिएटेड 193 कॉलेजों के नॉन टीचिंग स्टॉफ के बच्चों की ट्यूशन फीस में 25 फीसदी छूट मिल सकती है। मामले में 25 फरवरी को होने वाली सिंडीकेट में फैसला लिया जाएगा।
जानकारी के अनुसार, पीयू सिंडीकेट सदस्य और सेक्टर-10 स्थित डीएवी कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. बीसी जोसन ने कॉलेज नॉन टीचिंग स्टॉफ के बच्चों को भी सेल्फ फाइनेंस कोर्स की फीस में छूट देने का प्रस्ताव भेजा था। जिसे सिंडीकेट में चर्चा के लिए स्वीकार कर लिया गया है। पीयू के कई सेल्फ फाइनेंस कोर्स की फीस लाखों में है।
पीयू प्रशासन कैंपस प्रोफेसर और कॉलेजों के वर्किंग और रिटायर्ड प्रोफेसर के बच्चों को यह लाभ पहले से दे रहा है। इस संबंध में 25 अप्रैल 2013 सिंडीकेट में फैसला लिया जा चुका है। अब कॉलेजों में नॉन टीचिंग स्टॉफ भी यह लाभ मांग रहे हैं। सिंडीकेट सदस्य डॉ. जोसन का तर्क है कि नॉन टीचिंग स्टॉफ का वेतन प्रोफेसर से काफी कम होता है। ऐसे में नॉन टीचिंग स्टॉफ को भी यह लाभ दिया जाना चाहिए। प्रस्ताव पर अंतिम फैसला सिंडीकेट करेगी।
विज्ञापन
सिंडीकेट में लॉ विभाग की लाइब्रेरी में बरसों पुरानी 3337 किताबों को बेचना का प्रस्ताव भी रखा जाएगा। मामले में प्रो. अनिल मोंगा, अनु चतरथ और प्रो. इमैनुअल नाहर की कमेटी नेे सिर्फ वह किताबें बेचने का सुझाव दिया है, जिनकी कई कापी लाइब्रेरी में हैं। बैठक में यूजीसी के निर्देश पर पंजाब यूनिवर्सिटी में पीएचडी-एमफिल दाखिले की नई गाइडलाइंस को लेकर भी फैसला लिया जाएगा।

पीयू सिंडीकेट में इन प्रस्तावों पर भी लगेगी मुहर
वीसी और प्रो. चोपड़ा मामले में भी रखी जाएगी रिपोर्ट
पीयू इवनिंग विभाग के प्रो. विजय चोपड़ा मामले से जुड़ी रिपोर्ट भी आगामी सिंडीकेट में रखी जाएगी। पीयू के चांसलर और देश के वाइस प्रेसिडेंट के ओएसडी अंशुमन गौड़ की ओर से भेजी चिट्ठी भी मीटिंग में रखी जाएगी। सिंडीकेट में पीयू कुलपति के खिलाफ यौन उत्पीड़न मामले को लेकर फरवरी में हुई सिंडीकेट मीटिंग की रिपोर्ट भी आएगी।
पीयू सिंडीकेट में इन प्रस्तावों पर भी लगेगी मुहर
सिंडीकेट में बोर्ड ऑफ फाइनेंस द्वारा पास 515 करोड़ के बजट को मंजूरी मिल सकती है।
-पीयू डीन एल्युमनी रिलेशन प्रो. अनिल मोंगा को एक साल की एक्सटेंशन देने का मामला।
-बीएससरी आनर्स कोर्स में च्वायस बेस्ड क्रेडिट सिस्टम की ग्रेडिंग के नए टेबल को मंजूरी।
-पीयू के डॉ. सुधीर मेहरा, डॉ. अक्षित मेहता और डॉ. नीलम बत्रा की लीव मंजूरी का प्रस्ताव।
-प्रो.ओएन भार्गव को सेंटर ऑफ एडवांस स्टडी इन जियोलॉजी में ऑनरेरी प्रोफेसर नियुक्त करना।
-छात्र कुलदीप सिंह को एलएलएम परीक्षा प्राइवेट स्टूडेंट के तौर पर देने की अनुमति का मामला भी सिंडीकेट में रखा जाएगा।
-पानीपत में पंजाब यूनिवर्सिटी के दो प्लाट की विजिट रिपोर्ट रखी जाएगी।