फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   no party without permission in punjab university student council election

फरमानः पीयू छात्र संघ चुनाव में थाना प्रभारी की अनुमति पर ही कर पाएंगे पार्टी

Mon, 04 Sep 2017 03:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 04 Sep 2017 03:56 PM IST
विज्ञापन
no party without permission in punjab university student council election
पंजाब यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव शेड्यूल
थाना प्रभारी की अनुमति के बिना छात्र संगठन पब, बार, होटल और डिस्कोथेक में पार्टी नहीं कर पाएंगे। छात्र संगठन चुनाव को लेकर यूटी पुलिस ने सख्त रुख अख्तियार किया है। पुलिस की ओर से चंडीगढ़ के सेक्टर-9 स्थित पब, बार, होटल और डिस्कोथेक में छात्र संगठन की पार्टी तभी होगी जब उसकी परमिशन इलाका थाना प्रभारी देगा। चंडीगढ़ में सात सितंबर को पीयू और कॉलेजों में चुनाव है।
विज्ञापन


चुनाव को लेकर किसी प्रकार की लड़ाई और छेड़छाड़ जैसी घटना न हो। इसके लिए पुलिस ने पब, बार , होटल और डिस्कोथेक को गाइड लाइन भेजा है। यदि कोई छात्र संगठन पार्टी करना चाहता है तो उससे पहले थाना प्रभारी से इजाजत लेनी पडे़गी। उसके बाद पार्टी के लिए अनुमति दी जाएगी। 
विज्ञापन


सेक्टर-9 स्थित आईस क्यूब नाइन के मैनेजर सुरेंदर कुमार ने बताया कि चंडीगढ़ पुलिस से मीटिंग के बाद यह फैसला हुआ है। हम किसी भी छात्र संगठन को एंट्री तब तक नहीं देंगे, जब तक पुलिस की ओर से अनुमति नहीं दी जाएगी। वहीं सभी को यह निर्देश दिए गए हैं। वहीं बूम बॉक्स के मैनजर मिस्टर दास ने बताया कि पुलिस की ओर से हमें यह निर्देश आए हैं। हम इसका सख्ती से पालन कर रहे हैं। पुलिस सिक्योरिटी के अलावा हमने सुरक्षा बढ़ा दी है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


 बिना आईडी के नहीं होगी एंट्री
शहर के डिस्कोथेक, बार को चंडीगढ़ पुलिस की ओर आदेश दिए गए हैं कि बिना आईडी प्रूफ के एंट्री नहीं होगी। इसके लिए आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर कार्ड, पैन कार्ड दिखाने के बाद ही एंट्री मिलेगी। इसके बिना किसी भी व्यक्ति को एंट्री देने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। सेक्टर-3 थाना की एसएचओ पूनम दिलावरी ने बताया कि किसी प्रकार की कोई दुर्घटना न हो। एहतियातन यह कदम उठाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed