पंजाब यूनिवर्सिटी का फैसला: इस बार नहीं होगा दीक्षांत समारोह, होनहारों के घर भेजी जाएंगी डिग्रियां
छात्रों का दबाव पड़ने के बाद पीयू ने यह फैसला लिया है। पीयू ने विभागों से कहा है कि वह अपने-अपने विद्यार्थियों की डिग्रियां डाक के जरिए छात्रों को भेजें।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना के कारण पंजाब विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह अब नहीं होगा। काफी इंतजार करने के बाद अब होशियार छात्रों को उनके घरों पर डिग्रियां भेजी जाएंगी। इसका कार्य शुरू कर दिया गया है। सभी विभाग अपने-अपने स्तर पर डिग्रियां भेजेंगे। 2019-20 में पीयू व संबद्ध 196 कॉलेजों से लगभग एक लाख विद्यार्थी पासआउट हुए थे। इनमें अधिकांश की डिग्रियां संबंधित संस्थानों को भेज दी गई थीं, लेकिन होशियार विद्यार्थियों की डिग्रियां रोक ली गई थीं, क्योंकि उन्हें डिग्रियां पीयू की ओर से दीक्षांत समारोह में दी जाती हैं।
समारोह का इंतजार किया गया लेकिन कोरोना के कारण आयोजित नहीं हो पाया। अब होशियार विद्यार्थियों को डिग्रियों की जरूरत है। ऐसे में छात्रों का दबाव पड़ा तो पीयू ने विभागों से कहा है कि वे अपने-अपने विद्यार्थियों की डिग्रियां डाक के जरिए छात्रों को भेजें। मेडल कैसे जारी होंगे, इसके बारे में बाद में फैसला लिया जाएगा।
पीयू ने बीकॉम की परीक्षाओं का समय बदला
पीयू ने बीकॉम की सभी परीक्षाओं के समय में बदलाव किया है। ये परीक्षाएं चार्टर्ड एकाउंटेंट की परीक्षा से टकरा रही थीं। विद्यार्थी समय बदलाव की जानकारी पीयू की आधिकारिक वेबसाइट http://exams.puchd.ac.in/datesheet.php पर ले सकते हैं।
पीयू सीईटी पीजी प्रवेश परीक्षा तीन व चार अगस्त को
पीयू सीईटी पीजी की प्रवेश परीक्षा की तिथि फिर से निर्धारित की गई है। यह परीक्षा तीन-चार अगस्त को होगी। इस परीक्षा के जरिए परास्नातक में दाखिले मिलेंगे। शुक्रवार से लेकर तीन जुलाई तक इसके लिए फिर से आवेदन किए जा सकते हैं। विद्यार्थी वेबसाइट https://cetpg.puchd.ac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
पीयू एलएलबी की प्रवेश परीक्षा आठ अगस्त को
पीयू एलएलबी तृतीय वर्ष में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा का आयोजन आठ अगस्त को किया जाएगा। इसके लिए आवेदन ऑनलाइन उपलब्ध हैं। संबंधित विद्यार्थी वेबसाइट https://pglaw.puchd.ac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।