फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   no benefit will be of punjab fees policy for entry level admission in chandigarh schools

एंट्री लेवल पर नौनिहालों का दाखिला करवाने की सोच रहे पेरेंट्स पढ़ें बुरी खबर

Mon, 06 Feb 2017 02:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 06 Feb 2017 02:46 PM IST
विज्ञापन
no benefit will be of punjab fees policy for entry level admission in chandigarh schools
school admission
एंट्री लेवल पर नौनिहालों का स्कूलों में दाखिला करवाने की सोच रहे अभिभावकों के लिए बुरी खबर है। शिक्षा विभाग ने फरमान जारी किया है। अपनी फीस पॉलिसी खारिज होने के बाद अब यूटी एजुकेशन डिपार्टमेंट पंजाब की फीस पॉलिसी को अपनाने जा रहा है। फीस पॉलिसी को अपनाने की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है, लेकिन अभिभावकों के लिए बुरी खबर यह है कि इस पॉलिसी का फायदा उन्हें इस सत्र से नहीं मिल पाएगा।
विज्ञापन


वर्तमान सत्र में एंट्री लेवल कक्षाओं में दाखिले की प्रक्रिया चल रही है। अधिकतर निजी स्कूलों में दाखिले के लिए ड्रा भी हो चुके हैं। फीस जमा हो रही है। ऐसे में अगर फीस पॉलिसी होती तो अभिभावकों को फायदा मिल सकता था। पॉलिसी नहीं होने की वजह से अभिभावकों को स्कूलों की मनमानी फीस ही चुकानी पड़ रही है। कई स्कूलों ने नए सत्र केसाथ ही फीस भी बढ़ा दी है। कोई ट्यूशन फीस तो कोई री-एडमिशन फीस बढ़ाकर ले रहा है।
विज्ञापन


इस फीस को रेगुलेट करने के लिए ही यह फीस पॉलिसी बनाई जा रही है। लेकिन अभी तक फीस पॉलिसी नहीं बन पाई है जिस कारण इसका फायदा सीधा-सीधा स्कूलों को मिल रहा है। इससे पहले प्रशासन ने अपनी फीस पॉलिसी का ड्राफ्ट तैयार किया था। लेकिन कई कानूनी पेचीदगियों में ही यह पॉलिसी उलझ कर रह गई। जिसके बाद एजुकेशन विभाग ने पंजाब की पॉलिसी को अपनाने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed