{"_id":"58411a704f1c1b0c1ede8350","slug":"no-aadhar-card-compulsion-for-admission-form-submission-in-chandigarh-schools","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल में बच्चे का दाखिला कराने जा रहे, आपके लिए राहत भरी खबर","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
स्कूल में बच्चे का दाखिला कराने जा रहे, आपके लिए राहत भरी खबर
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 02 Dec 2016 01:59 PM IST
विज्ञापन
school admission
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ में स्कूलों में एंट्री लेवल के दाखिले चल रहे हैं। अगर आप भी बच्चे का एडमिशन कराने जा रहे तो आपके लिए राहत भरी खबर। शिक्षा विभाग के निर्देश पर सभी स्कूलों ने नोटिस बोर्ड पर दाखिले संबंधी नोटिस जारी कर दिया है। अभिभावकों को आवेदन फार्म स्कूलों की वेबसाइट से अपलोड कर जरूरी प्रमाण पत्रों के साथ जमा करना होगा।
शहर के चंद स्कूल ही आवेदन फार्म और प्रॉस्पेक्टस अभिभावकों को सीधे तौर पर उपलब्ध करवा रहे हैं। दाखिले संबंधी पूरी जानकारी स्कूलों ने वेबसाइट और गेट के नोटिस बोर्ड पर लगा दी है। शिक्षा विभाग के निर्देश पर प्राइवेट और कॉन्वेंट स्कूलों को 12 दिसंबर 2016 तक आवेदन फार्म जमा करने होंगे। लेकिन स्कूलों ने अपनी सुविधा के अनुसार आवेदन फार्म जमा करने का समय निर्धारित किया है।
शहर के कॉन्वेंट स्कूलों ने सुबह 9 से 10 बजे का समय निर्धारित किया है। जबकि कुछ स्कूलों ने छुट्टी के बाद फार्म जमा करने का शेड्यूल जारी किया है। वीरवार को आवेदन फार्म जमा करने वालों की संख्या काफी कम थी। अधिकतर अभिभावक दाखिले संबंधी पूछताछ करने के लिए स्कूलों में पहुंचे।
विज्ञापन
एक प्राइवेट स्कूल प्रिंसिपल ने कहा कि दो-तीन बाद से आवेदन फार्म जमा होने शुरू होंगे। कॉर्मल कॉन्वेंट स्कूलों में पहले दिन काफी कम आवेदन फार्म आए हैं। उधर, सरकारी स्कूलों में वीरवार से आवेदन फार्म मिलने शुरू हो गए।
शिक्षा विभाग का आदेश, आधार कार्ड जरूरी नहीं
शहर के कॉन्वेंट और प्राइवेट स्कूलों ने आवेदन फार्म के साथ आधार कार्ड अनिवार्य कर दिया था। लेकिन बहुत से अभिभावकों ने इस संबंध में शिक्षा विभाग के अधिकारियों को शिकायत दी।
मामले में डीएसई रुबिंदरजीत सिंह बराड़ सभी प्राइवेट और कॉन्वेंट स्कूलों को आधार कार्ड की अनिवार्यता खत्म कर आवेदन फार्म जमा करने के निर्देश जारी किए हैं। इसके बाद अभिभावकों नेे राहत की सांस ली है। अधिकारियों के अनुसार आधार मांगने वाले स्कूलों के खिलाफ शिक्षा विभाग में शिकायत दर्ज की जा सकती है।
लकी ड्रा से बढ़ी अभिभावकों की दिक्कतें
शहर के चार कॉन्वेंट और अधिकतर प्राइवेट स्कूलों में एंट्री लेवल पर दाखिला लकी ड्रा से होगा। ऐसे में अभिभावकों के लिए पसंद के स्कूल में बच्चे के दाखिले का चांस काफी कम होगा। अभिभावकों को दाखिला पक्का करने के लिए कम से कम 4-5 स्कूलों में आवेदन फार्म जमा करना होगा। अभिभावकों ने स्कूलों द्वारा आवेदन फार्म के साथ मांगे गए प्रमाण पत्रों को इकक्ठा करना शुरू कर दिया है। कॉन्वेंट स्कूलों में एक सीट के लिए 10 से 11 बच्चों के आवेदन फार्म जमा होते हैं।
कुछ अभिभावकों की ओर से प्राइवेट स्कूलों द्वारा आधार कार्ड अनिवार्य करने की शिकायतें आई थीं। विभाग ने इस संबंध में सभी प्राइवेट स्कूलों को निर्देश जारी कर दिए हैं। सरकारी स्कूलों में पहले ही आधार कार्ड से छूट दी जा चुकी है। सभी स्कूल कॉमन एडमिशन शेड्यूल गाइडलाइंस के तहत ही दाखिला प्रक्रिया पूरी करेंगे।
- रुबिंदरजीत सिंह बराड़, डायरेक्टर स्कूल एजुकेशन यूटी