फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   New colleges will not get recognition at the moment

नए कॉलेजों को फिलहाल अभी नहीं मिलेगी मान्यता, पीयू ने मानकों की नहीं की जांच, लॉकडाउन में संभव भी नहीं

Sun, 10 May 2020 04:12 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sun, 10 May 2020 04:12 PM IST
विज्ञापन
New colleges will not get recognition at the moment
पंजाब यूनिवर्सिटी - फोटो : फाइल फोटो

पंजाब यूनिवर्सिटी उन कॉलेजों को मान्यता नहीं देगा, जिनके मानकों की जांच अभी नहीं हुई है। लॉकडाउन खुलने के बाद पीयू पहले जरूरी कार्य निपटाएगा। उसके बाद अन्य कार्य होंगे। पीयू हर साल नए कॉलेजों को मान्यता देता है। साथ ही कुछ कॉलेज नए कोर्सेज से लेकर कई चीजों के संचालन के लिए मान्यता लेता है। इस साल भी पीयू के पास कुछ कॉलेजों ने मान्यता के लिए अप्लाई किया था। अप्रैल से इनके मानकों की जांच होनी थी लेकिन लॉकडाउन के कारण पीयू कुछ नहीं कर पाया।

विज्ञापन


लॉकडाउन लगातार बढ़ रहा है। आगे भी बढ़ेगा तो पीयू के पास मानकों की जांच के लिए समय नहीं होगा। क्योंकि पीयू पहले एग्जाम से लेकर रिजल्ट जारी करने तक का कार्य करेगा। साथ ही कॉलेजों के मानकों की जांच करने वाली कमेटी मौका मुआयना करेगी। उसके बाद रिपोर्ट आने पर ही कॉलेजों को मान्यता मिलेगी। जल्दबाजी में निर्णय पीयू नहीं लेगा। 
विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि कॉलेजों को मान्यता देने व मानकों की जांच करने को लेकर एक बार सीनेट की बैठक में खूब हंगामा हुआ था। उसके बाद से पीयू अपनी पूरी तैयारी के साथ ही कार्य करेगा। सूत्रों का कहना है कि कॉलेजों की मान्यता के लिए कुछ संचालक दबाव बना रहे थे लेकिन पीयू इस दबाव को नहीं मान रहा है। उन्होंने साफ कर दिया है कि काम है जो काम के हिसाब से ही होगा। जल्दबाजी में कोई निर्णय नहीं होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed