फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   net Exam in chandigarh, chandigarh campus news

20 हजार युवकों ने दी नेट की परीक्षा, तीसरे पेपर के प्रश्नों ने डाला मुश्किल में!

Mon, 23 Jan 2017 12:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 23 Jan 2017 12:56 AM IST
विज्ञापन
net Exam in chandigarh, chandigarh campus news
20 हजार युवकों ने दी नेट की परीक्षा - फोटो : अमर उजाला
शहर के 40 परीक्षा केंद्रों पर रविवार को करीब 20 हजार परीक्षार्थियों ने यूजीसी नेट की परीक्षा दी। हालांकि आवेदन लगभग 25 हजार ने किया था। सुबह साढ़े 9 बजे शुरू हुई इस परीक्षा में तीन पेपर लिए गए। पहले डेढ़ घंटे के पेपर में सभी विषयों के प्रश्न पूछे जाते गए। दूसरे एक घंटे के पेपर में चुने गए विषय से प्रश्न पूछे गए। तीसरे पेपर में भी चयनित विषय से जुड़े प्रश्न ही रहे। सभी प्रश्न आब्जेक्टिव थे। 
विज्ञापन


 परीक्षा देकर निकले  परीक्षार्थियों ने पहले पेपर को साधारण बताया। दूसरा पेपर भी आसान रहा। लेकिन तीसरे पेपर के प्रश्नों ने परीक्षार्थियों को मुश्किल में डाला। तीसरा पेपर भी वैकल्पिक उत्तर वाला होता है, लेकिन सभी विकल्प एक दूसरे से मेल खाते हैं। जो काफी मुश्किल भरा हो जाता है। 
विज्ञापन


हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले से भवन विद्यालय सेक्टर-27 में पेपर देने आई पूजा ने बताया कि वह पेपर दूसरी बार दे रही हैं। पिछली बार पहला पेपर बहुत ही मुश्किल था लेकिन इस बार ऐसा नहीं है। जो भी प्रश्न पहले पेपर में आए है वह दसवीं कक्षा तक पढ़े हुए हैं। इसके बाद दूसरे पेपर प्रैक्टिकल जानकारी मांगी गई। लेकिन तीसरे पेपर में कुछ परेशानी जरूर हुई। हिंदी के पेपर में कई लेखकों और कवियों के नाम एक जैसे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed