{"_id":"5d145f188ebc3e3ca276e345","slug":"nepal-education-board-will-adopt-haryana-school-education-board-online-education-system","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"उपलब्धिः नेपाल शिक्षा बोर्ड अपनाएगा हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की तकनीक, ये सिस्टम आया पसंद","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
उपलब्धिः नेपाल शिक्षा बोर्ड अपनाएगा हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की तकनीक, ये सिस्टम आया पसंद
Thu, 27 Jun 2019 11:48 AM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिवानी(हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिवानी(हरियाणा)
Published by: खुशबू गोयल
Updated Thu, 27 Jun 2019 11:48 AM IST
विज्ञापन
हरियाणा बोर्ड कार्यालय
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश के लिए एक बड़ी उपलब्धि है कि नेपाल शिक्षा बोर्ड को हरियाणा विद्यायल शिक्षा बोर्ड का एक सिस्टम बेहद पसंद आया है। यहीं नहीं, पड़ोसी देश उस व्यवस्था को अपनाने भी जा रहा है। बोर्ड की कार्य प्रणाली का अध्ययन करने के लिए बुधवार को नेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड ऑफ नेपाल की आठ सदस्यीय टीम ने भिवानी पहुंची।
टीम को हरियाणा बोर्ड का ऑनलाइन सिस्टम और सिलेबस में देश के विभिन्न राज्यों की जानकारी को शामिल करने का सिस्टम पसंद आया। टीम ने हर ब्रांच में जाकर जानकारी ली। टीम का मुख्य उद्देश्य हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की शैक्षिक व्यवस्था, परीक्षा प्रणाली, मूल्यांकन प्रणाली तथा कौशल एवं विकास संबंधी शिक्षा प्रणाली का अध्ययन करना है।
टीम दो दिनों तक बोर्ड मुख्यालय की विभिन्न शाखाओं में जाकर तथा विभिन्न विद्यालयों का दौरा करके शिक्षा व्यवस्था संबंधी जानकारी प्राप्त करेगी।

बोर्ड सचिव राजीव प्रसाद ने भी टीम को बोर्ड की कार्यप्रणाली की संक्षिप्त जानकारी दी। बोर्ड सचिव ने टीम को सम्मानित करते हुए उनका स्वागत किया। नेपाल बोर्ड के शिष्टमंडल द्वारा भी बोर्ड सचिव का को भगवान पशुपतिनाथ मंदिर की प्रतिमूर्ति यात्रा संस्मरण के स्वरूप भेंट की गई।
टीम में मुख्य रूप से नेपाल बोर्ड के प्रमुख शिक्षाविद् भूमा शर्मा पांडेय, बोर्ड सदस्य इन्द्रामणी पोखरियाल, लेखा कंट्रोलर, रमाकांत तिवारी, उप-निदेशक, रामजलम चौधरी व तारोअली श्रेष्टा, सेक्शन अफसर, देवी बासनेट व अन्य शामिल हैं।
नेपाल बोर्ड व हरियाणा बोर्ड के अधिकारियों का प्रश्र-उत्तर सत्र आरम्भ हुआ, जिसमें दोनों बोर्डों की ओर से कार्यप्रणालियों की जानकारियों का आदान-प्रदान किसर गया। इस दौरान मुख्य लेखा अधिकारी हरभगवान, उप-सचिव ईश कुमार, सहायक सचिव डॉ. चांद राम शर्मा, उषा मक्कड़, सत्यवान श्योराण, राजेन्द्र जांगड़ा, जगदीश श्योराण आदि मौजूद रहे।