फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   NCC Air Wing Cadets Honoured for Participation in Republic Day Parade

करनालः एनसीसी एयर विंग कैडेट्स को किया पुरस्कृत, गणतंत्र दिवस परेड में लिया था हिस्सा

Thu, 23 Jul 2020 03:31 PM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला, करनाल
अमर उजाला, करनाल Published by: खुशबू गोयल Updated Thu, 23 Jul 2020 03:31 PM IST
विज्ञापन
NCC Air Wing Cadets Honoured for Participation in Republic Day Parade
एनसीसी एयर विंग कैडेट को मिला पुरस्कार - फोटो : अमर उजाला
नंबर-2 हरियाणा एनसीसी एयर स्क्वाड्रन करनाल के कमांडिंग ऑफिसर विंग कमांडर पवन गोयल द्वारा गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेने वाले कैडेट्स को पुरस्कृत किया गया। प्रत्येक कैडेट को 4500 रुपये का नगद पुरस्कार प्रदान किए गया।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इस साल एनसीसी यूनिट से गणतंत्र दिवस परेड में करनाल के सेक्टर 14 स्थित पंडित चिरंजी लाल शर्मा राजकीय महाविद्यालय के कैडेट हरविंदर सिंह ने व दयाल सिंह कॉलेज से कैडेट हंसराज और कैडेट शुभम ने हिस्सा लिया था।
विज्ञापन



इन कैडेट्स ने गणतंत्र दिवस समारोह में भाग लेकर न सिर्फ नंबर-2 हरियाणा एयर एनसीसी का नाम रोशन किया, बल्कि अपने-अपने महाविद्यालयों, जिला करनाल व हरियाणा प्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर चमकाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं पंडित चिरंजी लाल शर्मा राजकीय महाविद्यालय के कैडेट गौरव जांगड़ा ने अखिल भारतीय स्तर पर एरोमॉडलिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल करने पर कमांडिंग ऑफिसर ने उन्हें भी 4500 रुपये देकर पुरस्कृत किया।


कमांडिंग ऑफिसर विंग कमांडर पवन गोयल ने कैडेट्स को बधाई देते हुए कहा कि उन्हें इसी तरह मेहनत व लगन से भविष्य में भारतीय वायु सेना में जाकर देश सेवा करने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर एनसीसी यूनिट से जूनियर वारंट ऑफिसर द्विवेदी, वारंट ऑफिसर बी के सिंह, सर्जेंट रंजीत व कॉर्पोरल मुकेश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed