फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   National workshops and seminars will be introduced today in PU

पीयू में  आज होगी नेशनल वर्कशॉप और सेमिनार की शुरुआत

Mon, 24 Oct 2016 01:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 24 Oct 2016 01:17 AM IST
विज्ञापन
National workshops and seminars will be introduced today in PU
स्टूडेंट्स - फोटो : Demo Pic

पंजाब यूनिवर्सिटी का केमिस्ट्री डिपार्टमेंट 24 और 25 अक्तूबर को आईसीएसएसआर कॉम्प्लेक्स में दो दिवसीय नेशनल वर्कशाप इलेक्ट्रोकेमिस्ट्री का आयोजन करने जा रहा है। देश के विभिन्न क्षेत्रों से 70 प्रतिनिधि इस वर्कशॉप में हिस्सा लेंगे। 

विज्ञापन


वर्कशॉप का मुख्य उद्देश्य स्टूडेंट्स, रिसर्च स्कॉलर्स और फैकल्टी को इलेक्ट्रोकेमिकल प्रक्रिया की पूर्ण जानकारी उपलब्ध कराना है। पीयू डीन रिसर्च प्रो. प्रवीण ऋषि वर्कशॉप के शुभारंभ अवसर पर मुख्यातिथि होंगे। 
विज्ञापन


वर्कशॉप के कन्वीनर डॉ. गंगा राम चौधरी ने बताया कि वर्कशॉप इंडो-यूएस 21वीं सदी में ज्ञान की पहल के तहत आयोजित की जा रही है। वहीं दूसरी ओर पीयू-आईएसएसईआर बदलते भारत के राज्यों, समाज और धर्म पर नेशनल सेमिनार का आयोजन करेगा। अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के प्रो. इरफान हबीब सेमिनार में मुख्य वक्ता होंगे। पीयू वीसी प्रो. अरुण कुमार ग्रोवर सेमिनार का उद्घाटन करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed