{"_id":"57f51c624f1c1b940a270496","slug":"mp-kirron-kher-inaugrated-punjab-university-zonal-youth-festival","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूथ फेस्टिवल में देखने को मिली भारत और पाक संबंधों की झलक","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
यूथ फेस्टिवल में देखने को मिली भारत और पाक संबंधों की झलक
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 05 Oct 2016 09:00 PM IST
विज्ञापन
यूथ फेस्टिवल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज चंडीगढ़ में शुरू हुए यूथ फेस्टिवल में भारत और पाकिस्तान संबंधों की झलक देखने को मिली। कार्यक्रम में सांसद खेर भी आईं। पंजाब यूनिवर्सिटी जोनल यूथ एंड हेरिटेज फेस्टिवल का शुभारंभ करते हुए सांसद किरण खेर ने कॉलेज के दिनों की यादों को ताजा किया। इस मौके पर उन्होंने कालेज द्वारा लड़कों के लिए होम साइंस और डांस विषय की मांग को पूरा कराने का आश्वासन दिया।
यूथ फेस्टिवल के पहले दिन जहां ऑडिटोरियम में शबद गायन, क्लासिकल म्यूजिक, फोक सांग और गजल की प्रतियोगिताएं हुईं, वहीं, दूसरी ओर स्पॉट पेंटिंग, फोटोग्राफी, कोलाज मेकिंग, क्ले मॉडलिंग की प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। कोलाज मेकिंग में प्रतिभागियों को वार एंड पीस थीम दी गई। जिसमें कुछेक ने भारत और पाकिस्तान के संबंधों को अपने आर्ट के जरिए दिखाने की कोशिश की।
इसके अलावा क्ले मॉडलिंग के थीम अफेक्शन और एग्रेशन थे। इनमें किसी प्रतिभागी ने मां का बच्चे प्रति तो किसी ने जानवरों के बीच के प्यार को दिखाया। एग्रेशन में युद्ध को दिखाया गया। फेस्टिवल में रंगोली की प्रतियोगिता में देश की संस्कृति की झलक भी देखने को मिली।