फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   mission admission, sd college chandigarh, bcom admission, bcom seats, campus, chandigarh

ध्यान दें! एसडी कॉलेज बीकॉम की सभी 212 सीटें डेढ़ घंटे में फुल

Sat, 02 Jul 2016 12:11 PM IST
सुमित सिंह श्यौराण/टीम डिजिटल, चंडीगढ़
सुमित सिंह श्यौराण/टीम डिजिटल, चंडीगढ़ Updated Sat, 02 Jul 2016 12:11 PM IST
विज्ञापन
mission admission, sd college chandigarh, bcom admission, bcom seats, campus, chandigarh
पीयू लॉ ऑडिटोरियम में शनिवार को काउंसिलिंग
शहर के 11 कॉलेजों में बीकॉम की 2310 सीटों के लिए पीयू लॉ ऑडिटोरियम में शनिवार को काउंसिलिंग शुरू हुई। यूटी पूल की 85 फीसदी सीटों के लिए शनिवार को 1 से 1500 रैंक वाले स्टूडेंट को बुलाय गया था।
विज्ञापन


9 बजे काउंसिलिंग का दौर शुरु हुआ और डेढ़ घंटे के भीतर सेक्टर-32 स्थित एसडी कॉलेज की जनरल कोटे की सभी 212 सीटें फुल हो गई। 90 फीसदी से अधिक स्टूडेंट ने बीकॉम के लिए पहली प्राथमिकता एसडी कॉलेज को दी। यूटी कोटे की सीट के लिए पहला दाखिला एसडी कॉलेज में हुआ।
विज्ञापन


कॉलेज में 112.8 अंकों के साथ दाखिला शुरु हुआ और 107.2 अंक पर सभी सीटें भर गई। बीकॉम के लिए अन्य कॉलेजों में लड़कियों के लिए एमसीएम कॉलेज फॉर वुमन सेक्टर-36 और फिर डीएवी कॉलेज-10 का क्रेज भी रहा। शहर के सरकारी कॉलेजों को लेकर भी युवाओं ने रूचि दिखाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि शुक्रवार से बीकॉम की कुल 2380 सीटों के लिए काउंसिलिंग का दौर शुरु हुआ है। इन सीटों के लिए इस साल 7412 स्टूडेंट ने आवेदन किया है। चंडीगढ़ से बाहर के स्टूडेंट के लिए रिजर्व 249 सीटें शनिवार को डेढ़ घंटे में भी भर गई थी। 2015 के मुकाबले इस साल दाखिले का कट ऑफ लिस्ट दो फीसदी तक बढ़ी है।


शहर के कॉलेजों में लड़कियों के लिए बीकॉम में दाखिले का अधिक मौका होगा। इस साल से सेक्टर-11 स्थित शहर के सबसे पुराने और प्रतिष्ठित कॉलेज जीसी-11 में बीकॉम की 140 सीटों पर लड़कियां भी आवेदन कर सकेंगे। बीकॉम के लिए एमसीएम-36,जीसीजी-11,जीसीजी-42,देव समाज कॉलेज फॉर वुमन-43, गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज फॉर वुमन-26 जैसे कॉलेजों में बीकॉम की सभी सीटों पर सिर्फ लड़कियों को दाखिला मिलेगा। जबकि शहर के अन्य कॉलेजों में भी लड़कियों के लिए बराबर का मौका होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed