{"_id":"5c42da81bdec2211b705ea02","slug":"mission-admission-on-entry-level-in-chandigarh-schools","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिशन एडमिशन: लक्की ड्रॉ में आया बच्चों का नाम, तो खुशी के मारे खिल उठे अभिभावकों के चेहरे","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
मिशन एडमिशन: लक्की ड्रॉ में आया बच्चों का नाम, तो खुशी के मारे खिल उठे अभिभावकों के चेहरे
Sat, 19 Jan 2019 01:48 PM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Sat, 19 Jan 2019 01:48 PM IST
विज्ञापन
एंट्री क्लास एडमिशन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ के 70 से अधिक प्राइवेट एडेड और कॉन्वेंट स्कूलों में एंट्री लेवल (नर्सरी-केजी) में दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो गई। जिन बच्चों का नाम ड्रा में आया, उनके अभिभावकों का खुशी का ठिकाना नहीं था। सबसे पहला ड्रॉ सेक्टर-40 स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल में आयोजित हुआ। ड्रॉ में हिस्सा लेने के लिए सुबह 10.30 बजे सैकड़ों की संख्या में पेरेंट्स स्कूल के ऑडिटोरियम पहुंचे। ड्रॉ में स्लिप निकालने के लिए वहां मौजूद पेरेंट्स में से एक को बुलाया गया और पर्चियों से भरे बक्से में से पांच पर्ची निकालने को कहा गया। यहां 90 सीटों के लिए ड्रॉ हुआ, जिसमें 62 सीटें जरनल कैटेगिरी और 28 सिबलिंग स्टूडेंट्स से भरी गई। बाकी की 25 सीटों को ईडब्ल्यूएस कोटे में भरना है, जिसका ड्रॉ बाद में आयोजित किया जाएगा।
डीपीएस में सबसे पहला ड्रॉ मनसीरत कौर के नाम निकला
डीपीएस में ड्रॉ प्रक्रिया में सबसे पहला नाम गुरजीत कौर की बेटी मनसीरत कौर का निकला। जरनल सीटों का ड्रॉ होने के बाद सिबलिंग केस के लिए ड्रॉ हुआ। जिन बच्चों का नाम ड्रा में आया तो अभिभावकों की खुशी का ठिकाना नहीं था। अभिभावकों का कहना था कि उनकी सबसे बड़ी चिंता खत्म हो गई है। वहीं कई अभिभावक ऐसे भी था जिनका ड्रॉ में नाम नहीं आया और उन्हें निराश होकर लौटना पड़ा। गौरतलब है कि शहर के विभिन्न स्कूलों में ड्रॉ की प्रक्रिया 31 जनवरी तक चलनी है, जिसके बाद 3 फरवरी से अभिभावकों को बच्चों की फीस स्कूल में जमा करानी होगी और अप्रैल से उनकी पढ़ाई शुरू होगी।
जुड़वा बच्चों का ड्रा में निकला नाम तो खुशी से झूम उठीं डॉ. रिचा
ड्रॉ की प्रक्रिया के बीच एक समय ऐसा भी आया जब एक ही स्लिप में दो बच्चों का नाम आ गया। दोनों बच्चे जुड़वा निकले। जिसके बाद एनाउंस करना पड़ा कि इस केस में अब दो सीटें भरी जाएंगी। बच्चों की मां डॉ. रिचा भी ऑडिटोरियम में मौजूद थीं, उनके जुड़वा बच्चों का नंबर आया तो वह खुशी से झूम उठीं।
विज्ञापन
खुशी गम जैसा माहौल है। ड्रॉ में नंबर तो आया लेकिन पहले वेटिंग लिस्ट में। अभी पहला ड्रॉ है, उम्मीद है कि बच्चे को यहां दाखिला मिल जाएगा। - महनाज, खरड़