फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   mission admission, MDU, private college, admission last date, admission schdule, rohtak, haryana

चूक न जाना मौका, सरकारी कॉलेजों में 30 जून तक ही होंगे आवेदन

Wed, 08 Jun 2016 09:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक।
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक। Updated Wed, 08 Jun 2016 09:39 AM IST
विज्ञापन
mission admission, MDU, private college, admission last date, admission schdule, rohtak, haryana
एमडीयू के अधीन कॉलेजों में एक जुलाई रखी गई है आवेदन की अंतिम तिथि - फोटो : अमर उजाला
नए सत्र में सरकारी या प्राइवेट कॉलेजों में एडमिशन की अंतिम तिथि बदल गई है। विद्यार्थियों को सरकारी कॉलेजों में एडमिशन के लिए 30 जून तक आवेदन करने होंगे। इसके बाद कोई भी आवेदन मान्य नहीं होगा। 
विज्ञापन


महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) की तरफ से संबद्ध कॉलेजों में यूजी कोर्स का शेड्यूल जारी किया गया है। शेड्यूल के अनुसार, विद्यार्थियों को एक जुलाई शाम तक आवेदन करने होंगे। अब उच्चतर शिक्षा विभाग की तरफ से सरकारी कॉलेजों के लिए अलग से शेड्यूल जारी किया गया है। इस शेड्यूल में आवेदन की अंतिम तिथि 30 जून रखी गई है। यानी जो विद्यार्थी सरकारी कॉलेजों में एडमिशन लेना चाहते हैं वह एक जुलाई के भरोसे न रहें, बल्कि 30 जून से पहले ही आवेदन कर लें।
विज्ञापन


जबकि प्राइवेट कॉलेजों में यूनिवर्सिटी शेड्यूल के अनुसार ही अंतिम तिथि रहेगी। जानकारों की मानें तो सरकार और यूनिवर्सिटी के शेड्यूल अलग अलग होने से विद्यार्थियों को परेशानी हो सकती है। दोनों को सामंजस्य बनाकर शेड्यूल जारी करना चाहिए था। सरकारी और प्राइवेट कॉलेजों का अलग-अलग शेड्यूल जारी होने से विद्यार्थी असमंजस में रहेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले में सात सरकारी कॉलेज, आठ हजार सीटें
रोहतक जिले में पंडित नेकीराम शर्मा कॉलेज, राजकीय महिला कॉलेज, राजकीय महिला महाविद्यालय लाखनमाजरा, राजकीय कॉलेज जसिया, राजकीय गर्ल्स कॉलेज सांपला, राजकीय कॉलेज सांपला और राजकीय कॉलेज महम ही सरकारी हैं। इन कॉलेजों में यूजी कोर्सों की लगभग आठ हजार सीटें हैं।

वैश्य कॉलेज में 8 जून से मिलेंगे प्रोस्पेक्ट्स

mission admission, MDU, private college, admission last date, admission schdule, rohtak, haryana
उच्चतर शिक्षा विभाग की ओर से जारी शेड्यूल में 30 तक कर सकेंगे आवेदन
नए सत्र के लिए वैश्य कॉलेज में भी एडमिशन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। सोमवार को प्राचार्य डॉ. आरके गुप्ता और जिला राजस्व अधिकारी राजेंद्र सिंह ने प्रोस्पेक्ट्स का विमोचन किया। प्राचार्य ने बताया कि 8 जून से प्रोस्पेक्ट्स मिलने शुरू हो जाएंगे। सभी एडमिशन मेरिट के आधार पर होंगे।

यूजी कोर्सों में आवेदन की अंतिम तिथि एक जुलाई है और पीजी कोर्सों में 15 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि कॉलेज में विज्ञान, कॉमर्स और आर्ट्स तीनों संकायों में दाखिले होंगे। इस मौके पर राजेश कुमार, मुकेश कुमार, प्रो. राजल गुप्ता और प्रो. गीता गुप्ता आदि मौजूद रहे। 

वर्जन 
सरकारी कॉलेजों में यूजी कोर्सों के लिए 30 जून की शाम तक आवेदन होंगे। इसके बाद मेरिट जारी कर दी जाएगी। 
- डॉ. वेदप्रकाश श्योराण, प्राचार्य पंडित नेकीराम शर्मा कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed