फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   mission admission, government school chandigarh, government college admission, chandigarh

पहली काउंसिलिंग के बाद भी सरकारी स्कूलों में सीटें खाली, यहां देखें

Sat, 02 Jul 2016 11:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़। Updated Sat, 02 Jul 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
mission admission, government school chandigarh, government college admission, chandigarh
कालेज में दाखिले को उमड़ी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
शहर के 40 सरकारी स्कूलों में 11वीं के दाखिले की प्रक्रिया का पहला राउंड शनिवार को खत्म हो गया। पहली मेरिट लिस्ट में शामिल स्टूडेंट्स को संबंधित स्कूल में शनिवार दोपहर एक बजे तक फीस जमा करनी थी। 
विज्ञापन


पहली काउंसिलिंग के बाद भी कई सरकारी स्कूलों में 11वीं की सीटें खाली रह गई हैं। शहर के सेक्टर-16, 35, 37, 40 और मनीमाजरा स्थित गवर्नमेंट मॉडल स्कूलों में सभी संकायों की सीटें भर गई हैं। लेकिन चंडीगढ़ के ग्रामीण और कॉलोनी के सरकारी स्कूलों में अभी काफी सीटें खाली हैं। 
विज्ञापन


सरकारी स्कूलों में वोकेशनल कोर्स में इस साल काफी अच्छा रिस्पांस रहा, लेकिन कुछ वोकेशनल कोर्स में अभी सीटें खाली हैं। शनिवार को भी 11वीं में दाखिला पाने वाले स्टूडेंट संबंधित स्कूलों में फीस जमा करने पहुंचे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार से 11वीं का नया सत्र 
शहर के सभी सरकारी स्कूलों में 11वीं का नया सत्र सोमवार से शुरू होगा। शिक्षा विभाग के अधिकारियों के अनुसार शनिवार तक फीस जमा करने वाले स्टूडेंट को सोमवार सुबह 8 से 2 बजे तक कक्षाएं लगानी होगी। उधर, शिक्षा विभाग ने इस सत्र से 11वीं कक्षाओं की छुट्टी समय से पहले नहीं करने के निर्देश जारी किए हैं। कई सरकारी स्कूल कोचिंग लेने वाले स्टूडेंट की 12 बजे ही छुट्टी कर देेते थे। लेकिन अब ऐसा नहीं हो सकेगा। ऐसा करने वाले स्कूल प्रिंसिपलों पर शिक्षा विभाग कार्रवाई करेगा। 

16 जुलाई से दूसरी काउंसिलिंग
पहली काउंसिलिंग में पसंद का स्कूल और स्ट्रीम नहीं पाने वाले स्टूडेंट 16 जुलाई से दूसरी काउंसिलिंग में हिस्सा लेने के लिए आवेदन कर सकेंगे

16 से 18 जुलाई तक स्कूल और स्ट्रीम बदनले के लिए आवेदन जमा होंगे।
-23 जुलाई को स्कूल अलॉटमेंट लिस्ट 11 बजे जारी होगी।
-25 से 27 जुलाई को अलॉटमेंट स्कूल में सीट की फीस जमा करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed