फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   mission admission, government school, +1 admission, admission, students admission, chandigarh

ध्यान दें! सरकारी स्कूलों में 11वीं में इस बार दाखिला आसान नहीं

Tue, 21 Jun 2016 12:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़। Updated Tue, 21 Jun 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
mission admission, government school, +1 admission, admission, students admission, chandigarh
एडमीशन
शहर के 40 सरकारी स्कूलों में इस साल 11वीं में दाखिले के लिए कड़ा मुकाबला होगा। शिक्षा विभाग के पास निर्धारित सीटों से करीब 2500 अधिक आवेदन जमा हुए हैं। सोमवार को आवेदन फॉर्म जमा करने का अंतिम दिन था। 
विज्ञापन


8 सरकारी स्कूलों में 15 हजार 364 आवेदन फॉर्म जमा हुए हैं। सरकारी स्कूलों में 13 हजार सीटों के लिए 16 हजार 995 आवेदन फॉर्म बिके थे। काफी स्टूडेंट्स ने शिक्षा विभाग की वेबसाइट से भी आवेदन फॉर्म डाउनलोड कर जमा कराए हैं। कई सेंटरों पर अंतिम समय तक स्टूडेंट फॉर्म जमा करने पहुंचे। 
विज्ञापन


गवर्नमेंट मॉडल-16 में दाखिला पहली पसंद 
11वीं दाखिले के लिए स्टूडेंट्स से 15 स्कूलों की वरीयता मांगी है। सूत्रों के अनुसार स्टूडेंट्स ने पहली प्राथमिकता सेक्टर-16 गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल को दी है। 2015 में सेक्टर-16 और मनीमाजरा में कॉमर्स संकाय में दाखिले के लिए सबसे अधिक 9.4 सीजीपीए कट ऑफ रहा था। जबकि साइंस में मनीमाजरा में कट ऑफ 10 सीजीपीए रहा था। शहर के टॉप सरकारी स्कूलों में सेक्टर-35, सेक्टर-37बी, मनीमाजरा एमएचसी गवर्नमेंट स्कूल और सेक्टर-40बी जैसे स्कूल शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


साइंस और कॉमर्स के लिए मारमारी  
11वीं में सबसे अधिक आवेदन साइंस और कॉमर्स संकाय के लिए आए हैं। इन कोर्स में सीमित सीटों के कारण सभी के लिए दाखिला मिलना मुमकिन नहीं होगा। सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट इस साल काफी बेहतर रहा है। 2500 से अधिक स्टूडेंट ने 10 सीजीपीए पाए हैं। ऐसे में 10 सीजीपीए पाने वाले सभी स्टूडेंट्स को भी पसंद का स्कूल मिलना मुश्किल है। शहर के अन्य टॉप गवर्नमेंट स्कूलों में सेक्टर-19, 10, 8, 21, 46, 22, 23 गवर्नमेंट स्कूल शामिल हैं।

2015 में कॉमर्स स्ट्रीम में टॉप पर रहे स्कूल

mission admission, government school, +1 admission, admission, students admission, chandigarh
दाखिला
स्कूल का नाम......................सीटें...........कट ऑफ
जीएमएसएसएस मनीमाजरा...........60...........9.4
जीएमएसएसएस-16...........120...........9.4
डीएमएसएसएस-35...........120...........8.8
जीएमएसएसएस-19...........120...........8.4
जीएमएसएसएस-37...........60...........8.4


2015 में साइंस संकाय में टॉप स्कूल 
स्कूल का नाम............................सीटें...........कट ऑफ
जीएमएसएसएस मनीमाजरा...........110...........10
जीएमएसएसएस-16...........275...........9.4
जीएमएसएसएस-35...........275...........9
जीएमएसएसएस-19...........275...........8.6
जीएमएसएसएस-10...........110...........8.4


 

27 को जारी होगी कॉमन मेरिट लिस्ट

mission admission, government school, +1 admission, admission, students admission, chandigarh
एडमिशन - फोटो : अमर उजाला
11वीं की पहली कॉमन मेरिट लिस्ट 27 जून को दोपहर बाद 4 बजे वेबसाइट पर जारी होगी। स्टूडेंट 28 जून को दोपहर 2 बजे तक मेरिट संबंधित शिकायत विभाग को दे सकेंगे। फाइनल लिस्ट 30 जून दोपहर 11 बजे जारी कर दी जाएगी। 1 और 2 जुलाई को सुबह 9 से दोपहर एक बजे तक संबंधित स्कूलों में फीस जमा करनी होगी। चार जुलाई से नए सत्र की कक्षाएं शुरू हो जाएंगी।

कोट्स ..
11वीं में दाखिले के लिए 15 हजार से अधिक आवेदन आना सरकारी स्कूलों में क्वालिटी एजुकेशन को प्रमाणित करता है। आवेदनों की संख्या अधिक होने से इस साल कट ऑफ मेरिट अधिक रहने की उम्मीद है। शिक्षा विभाग हर स्टूडेंट को दाखिला देने की कोशिश करेगा। एडमिशन पूरी तरह मेरिट के आधार पर होगा।  
-जितेंद्र यादव, डायरेक्टर हायर एजुकेशन यूटी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed