{"_id":"587fbf844f1c1b3403f00f38","slug":"mission-admission-convent-school-enrollment-chandigarh-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मिशन एडमिशन: 4 कॉन्वेंट स्कूलों में लकी ड्रा, हर सीट के लिए 8 आवेदन","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
मिशन एडमिशन: 4 कॉन्वेंट स्कूलों में लकी ड्रा, हर सीट के लिए 8 आवेदन
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 19 Jan 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
4 कॉन्वेंट स्कूलों में लकी ड्रा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ के चार प्रमुख कॉन्वेंट स्कूलों में एंट्री लेवल पर दाखिले के लिए बुधवार को लकी ड्रा आयोजित किया गया। सेक्टर-26 स्थित सेंट जोंस, सेक्रेड हार्ट, सेक्टर-9 स्थित कॉर्मल कॉन्वेंट और सेक्टर-32 स्थित सेंट ऐंस स्कूलों में दोपहर 3 बजे के बाद लकी ड्रा आयोजित किया गया। कॉन्वेंट स्कूलों में दाखिले की मारामारी ऐसी थी कि जनरल कैटेगरी में एक सीट के लिए 8 से 10 आवेदन आए थे। लकी ड्रा में नाम आने पर कई अभिभावक खुशी से झूम पड़े तो कई की आंखें नम हो गईं।
चारों कॉन्वेंट स्कूल में बच्चे के दाखिले का क्रेज ऐसा था कि अभिभावक एक से डेढ़ घंटे पहले ही लकी ड्रा में पहुंचने शुरू हो गए। चारों कॉन्वेंट स्कूलों में कुल 750 में से आधी सीटों के लिए लकी ड्रा निकाला गया। कॉन्वेंट स्कूलों में आधे से अधिक सीटें सिबलिंग,एल्युमनी,टीचर्स कोटे के तहत पहले ही रिजर्व हो चुकी थीं। चारों कॉन्वेंट स्कूल में बुधवार को जनरल कोटे के तहत 341 सीटें पर दाखिला दिया गया।
ट्राइसिटी के करीब पांच हजार अभिभावकों ने 2017-18 सत्र में दाखिले के लिए आवेदन किया था। सेक्टर-26 स्थित सेंट जोंस स्कूल की 160 में से 94 सीटें जनरल कोटे के तहत भरी गई। इन सीटों के लिए 531 अभिभावकों ने आवेदन किया था। सेक्टर-9 स्थित कॉर्मल कॉन्वेंट स्कूल में एलकेजी की 160 सीटों में से जनरल कोटे के तहत 50 सीटों पर लकी ड्रा हुआ। स्कूल में 896 अभिभावकों ने आवेदन किया था। 70 सीटें रिजर्व कैटेगरी और 5 वेटिंग में रखी गई हैं।

अधिकतर अभिभावक मायूस होकर लौटे
4 कॉन्वेंट स्कूलों में लकी ड्रा
- फोटो : अमर उजाला
सेक्टर-26 स्थित सेक्रेड हार्ट स्कूल में एलकेजी की 160 सीटों में से 97 सीटें जनरल कोटे के तहत भरी र्गइं। इन सीटों के लिए 923 आवेदन आए थे। सेक्टर-32 स्थित सेंट ऐंस स्कूल में 200 सीटों के लिए 1800 से अधिक आवेदन आए थे। जनरल कोटे के तहत कुल 100 सीटें (60 लड़कियां और 40 लड़कों) को लकी ड्रा से दाखिला मिला।
लकी ड्रा के लिए चारों कॉन्वेंट स्कूल के बाहर और अंदर भीड़ थी। स्कूलों ने सिर्फ एक अभिभावक को एंट्री की अनुमति दी थी। स्कूलों के बाहर गाड़ियों की भीड़ से काफी देर तक जाम की स्थिति पैदा हो गई।
स्कूल जनरल सीट आवेदन
कॉर्मल कॉन्वेंट 50 896
सेक्रेड हार्ट 97 923
सेंट जोंस 94 531
सेंट ऐंस 100 1800

लिस्ट आज लगेगी, 10 फरवरी तक जमा करनी होगी फीस
4 कॉन्वेंट स्कूलों में लकी ड्रा
- फोटो : अमर उजाला
खिल उठे अभिभावकों के चेहरे
कॉन्वेंट स्कूलों में दाखिले को लेकर ट्राइसिटी के अभिभावकों का क्रेज देखते ही बनता था। जिन बच्चों का नाम लकी ड्रा में बोला गया तो कई अभिभावक तो वहीं पर खुशी मनाने लगे। कुछ ने घर पर मोबाइल से सूचना देनी शुरू कर दी। सेक्टर-23 निवासी और चंडीगढ़ पुलिस में कार्यरता मुकेश कुमार कॉर्मल कॉन्वेंट के लकी ड्रा में पहुंचे। मुकेश ने बताया कि उनकी बेटी पहले से ही स्कूल में हैं, अब लकी ड्रा में उनकी भांजी का भी नंबर आ गया। मनीमाजरा निवासी मनोज कुमार की पोती वंशिका का नाम भी लकी ड्रा में आ गया। चंडीगढ़ सोशल वेलफेयर डिपार्टमेंट में कार्यरत कृतिका की बेटी लावण्या का नाम लकी ड्रा में बोला तो उनकी खुशी देखते ही बनती थी।
पूरे परिवार के लगे चक्कर
शहर के तीन कॉन्वेंट स्कूल कॉर्मल कॉन्वेंट,सेक्रेड हार्ट और सेंट ऐंस में एलकेजी में दाखिले के लिए लकी ड्रा हुआ। बेटी वाले अधिकतर अभिभावकों ने तीनों स्कूल में आवेदन किया था। बुधवार तीनों स्कूल में एक ही साथ लकी ड्रा का समय रखा गया था। ऐसे में लकी ड्रा का रिजल्ट जानने के लिए अभिभावकों के साथ दादा-दादी और नानी-नानी सहित परिवार के सदस्यों की अलग-अलग स्कूल में ड्यूटी लगाई गई थी। अकेले अभिभावक भी लकी ड्रा का रिजल्ट जानने के लिए एक से दूसरे स्कूल में चक्कर लगाते रहे। लकी ड्रा के तुरंत बाद कॉन्वेंट स्कूलों ने गेट बंद कर दिए और वीरवार को लिस्ट जारी करने की बात कही।
लिस्ट आज लगेगी,10 फरवरी तक जमा करनी होगी फीस
बुधवार को चारों कॉन्वेंट स्कूलों में लकी ड्रा निकाल दिया गया। वीरवार दोपहर बाद तक सभी स्कूल लकी ड्रा का रिजल्ट नोटिस बोर्ड और वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। शिक्षा विभाग के कॉमन एडमिशन शेडयूल के तहत 10 फरवरी तक अभिभावकों को फीस जमा करानी होगी।