{"_id":"577c96e54f1c1b9d2f7fa16b","slug":"mission-admission-bcom-admission-private-college-government-college-chandigarh-chandigarh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बीकॉम में दाखिला लेना है तो निराश न हों, उम्मीदें अभी बाकी है","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
बीकॉम में दाखिला लेना है तो निराश न हों, उम्मीदें अभी बाकी है
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
Updated Wed, 06 Jul 2016 10:58 AM IST
विज्ञापन
एडमिशन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के 11 कॉलेज और पीयू स्थित ईवनिंग डिपार्टमेंट में बीकॉम की 2380 सीटों पर दाखिले का पहला दौर खत्म हो चुका है। कॉलेज और पीयू में जनरल कोटे की सभी सीटें भर चुकी हैं, लेकिन अभी वेटिंग लिस्ट में शामिल युवाओं के लिए बीकॉम में दाखिले की उम्मीदें बची हैं।
कॉलेज और पीयू में जुलाई के तीसरे सप्ताह में संभावित दूसरी काउंसिलिंग में 100 से 150 युवाओं को बीकॉम में दाखिला मिलने की उम्मीद है। स्पोर्ट्स समेत कई रिजर्व कैटेगरी की 30 से 50 सीटें अभी खाली हैं।
इस हफ्ते दिल्ली के विभिन्न कॉलेजों में बीकॉम में दाखिले के लिए काउंसिलिंग होगी। बीकॉम की टॉपर लिस्ट में शामिल 50 से अधिक स्टूडेंट्स दिल्ली स्थित श्रीराम कॉलेज और अन्य कॉलेजों में दाखिले की उम्मीद में हैं।
विज्ञापन
पीयू लॉ ऑडिटोरियम में 1 से 4 जुलाई तक बीकॉम काउंसिलिंग में दाखिला पाने वाले 50 से अधिक स्टूडेंट्स ने पांच वर्षीय लॉ कोर्स में दाखिले के लिए आवेदन किया हुआ है। लॉ में दाखिले के बाद बीकॉम में दाखिला ले चुके स्टूडेंट्स की सीटें भी खाली हो जाएंगी।
दूसरी काउंसिलिंग में कॉलेजों की अदला-बदली काफी बड़े स्तर पर होगी। टॉप रैंकिंग पाने वाले एसडी, गवर्नमेंट कॉमर्स कॉलेज सहित अन्य कॉलेजों के स्टूडेंट्स कॉलेजों के बदलाव के लिए काउंसिलिंग में शामिल होंगे। ऐसे में दूसरी काउंसिलिंग भी पहली काउंसिलिंग की तरह काफी लंबी चलेगी।

कॉलेजों में बढ़ सकती हैं बीकॉम की सीटें
कॉलेज में फॉर्म जमा करवाने के लिए उमड़ी भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
हर साल प्राइवेट कॉलेजों द्वारा बीकॉम में 5 से 10 सीटें बढ़ाने की मांग की जाती है। इस साल भी कुछ कॉलेजों में बीकॉम की सीटें बढ़ सकती हैं, लेकिन अभी इस मामले में पीयू प्रशासन द्वारा कोई लिखित आदेश जारी नहीं किए गए हैं।
22 जुलाई के बाद दूसरी काउंसिलिंग
शहर के 11 कॉलेज और पीयू ईवनिंग डिपार्टमेंट में बीकॉम की रिक्त सीटों के लिए दूसरी काउंसिलिंग की जाएगी। पीयू में 22 जुलाई के बाद 2 से 3 दिन तक बीकॉम दाखिले के लिए काउंसिलिंग होगी। जरूरत पड़ने पर तीसरी काउंसिलिंग भी की जा सकती है।
प्राइवेट नहीं गवर्नमेंट पहली पसंद
बीकॉम दाखिले में पहली बार स्टूडेंट का रूझान बदला हुआ है। एसडी कॉलेज-32 के बाद 2015 में सेक्टर-50 में शिफ्ट हुए गवर्नमेंट कॉमर्स कॉलेज में दाखिले को लेकर जबर्दस्त मारामारी रही है। गवर्नमेंट कॉलेजों में कॉमर्स कॉलेज पहली पसंद है। सेक्टर-11 स्थित गवर्नमेंट कॉलेज के कोएड होने के कारण इस बार 40 के करीब छात्राओं ने पहली काउंसिलिंग में ही यहां दाखिले को प्राथमिकता दी है।
बीकॉम की दूसरी काउंसिलिंग 22 जुलाई के बाद ही संभव हो पाएगी। बीकॉम रिजर्व कैटेगरी के साथ ही जनरल कोटे की भी कुछ सीटें खाली हो सकती हैं। कुछ स्टूडेंट्स दिल्ली और लॉ कोर्स में दाखिले के बाद सीट खाली कर देते हैं।
प्रोफेसर संजय कौशिक, चीफ कोआर्डिनेटर बीकॉम एडमिशन