{"_id":"578dbdcc4f1c1bbb26c4c6a8","slug":"mission-admission-bcom-admission-bcom-counciling-pu-evening-department-chandigarh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बीकॉम की दूसरी काउंसिलिंग की तारीख तय, 11 कॉलेजों में होना है दाखिला","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
बीकॉम की दूसरी काउंसिलिंग की तारीख तय, 11 कॉलेजों में होना है दाखिला
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 19 Jul 2016 11:12 AM IST
विज्ञापन
चंडीगढ़ के कॉलेजों में दाखिले के लिए काउंसिलिंग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) प्रशासन ने सोमवार को शहर के 11 कॉलेज और पीयू ईवनिंग विभाग में बीकॉम की 2380 सीटों पर 1 से 4 जुलाई तक हुए दाखिले के बाद खाली सीटों के लिए दूसरी काउंसिलिंग का शेड्यूल जारी कर दिया है।
बीकॉम काउंसिलिंग के चीफ कोआर्डिनेटर प्रोफेसर संजय कौशिक ने बताया कि दूसरी काउंसिलिंग 23 से 25 जुलाई तक पीयू लॉ ऑडिटोरियम में होगी। प्रो. कौशिक के अनुसार काउंसिलिंग शेड्यूल वेबसाइट पर जारी कर दिया है। गौरतलब है कि बीकॉम की दूसरी काउंसिलिंग में बड़े स्तर पर फेरबदल होने की उम्मीद है।
करीब 200 सीटें खाली होने का अनुमान
बीकॉम की दूसरी काउंसिलिंग में 200 से अधिक सीटें खाली होने की उम्मीद है। जानकारी के अनुसार पहली काउंसिलिंग में दाखिला लेने वाले काफी स्टूडेंट ने दिल्ली के विभिन्न कॉलेज और पीयू स्थित यूआईएलएस (पांच वर्षीय) कोर्स में दाखिला ले लिया है। प्रो. संजय के अनुसार अभी खाली सीटों की सही जानकारी नहीं है। उन्होंने बताया कि अगले 2-3 दिन तक सभी कॉलेजों से खाली सीटों का रिकार्ड मंगवा लिया जाएगा। बीकॉम की करीब 200 सीटें खाली हो जाएंगी। दूसरी काउंसिलिंग में बड़े स्तर पर स्टूडेंट कॉलेजों की अदला बदली करेंगे।

बीकॉम काउंसिलिंग का शेड्यूल इस प्रकार रहेगा।
चंडीगढ़ के कॉलेजों में दाखिले की होड़
- फोटो : अमर उजाला
23 जुलाई
23 जुलाई को 1 से 2600 रैंक तक के जनरल कैटेगरी के स्टूडेंट को बुलाया गया है। काउंसिलिंग सुबह 9 बजे शुरू होगी।
रिपोटिंग टाइम रैंक
9.00 1-500
10.30 501-750
12.00 751-1000
2.00 1001- 1300
3.00 1301-1600
4.00 1601-2000
5.00 2001-2600
24 जुलाई
इस दिन आउटसाइड यूटी पूल की 15 फीसदी सीटों के लिए काउंसिलिंग होगी। दोपहर बाद यूटी पूल (85 फीसदी) की रिजर्व सीटों पर काउंसिलिंग होगी।)
रिपोटिंग टाइम रैंक
9.00 1-400
10.00 401-750
11.00 751-1000
12.00 ऑल रिजर्व कैटेगरी
(नोट 1 बजे एससी और अन्य कैटेगरी और 2 बजे से स्पोर्ट्स, डिफेंस, यूथ फेस्टिवल, रुरल एरिया जैसे रिजर्व कोटे की सीटों पर काउंसिलिंग होगी।
25 जुलाई
इस दिन यूटी पूल (85 फीसदी) की डी-रिजर्व सीटों पर काउंसिलिंग होगी।
रिपोटिंग टाइम रैंक
9.00 1-1000
10.00 1001-2000
11.00 2001-2600
(नोट- दोपहर 2.30 बजे के बाद पीयू स्थित डिपार्टमेंट ऑफ ईवनिंग स्टडीज में जनरल और उसके बाद रिजर्व कैटेगरी की सीटों पर दाखिला दिया जाएगा।
यूआईएलएस में जनरल कोटे की सभी सीटें भरी
सोमवार पंजाब यूनिवर्सिटी स्थित यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ लीगल स्टडीज (यूआईएलएस) पांच वर्षीय लॉ कोर्स में दाखिले के लिए काउंसिलिंग हुई। काउंसिलिंग में पहले ही दिन जनरल कोटे की सभी सीटें भर गई हैं। बीए-एलएलबी सीटों पर 113 रैंक और बीकॉम एलएलबी में 136 रैंक तक दाखिला मिला। दोनों कोर्स में 67-67 सीटों पर दाखिला दिया गया।