फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   mission admission, BA admission, graduation admission, government college, counciling, chandigarh

आर्ट्स में भी दाखिला नहीं आसान, पहले दिन 75 फीसदी पर कटऑफ

Fri, 08 Jul 2016 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़। Updated Fri, 08 Jul 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
mission admission, BA admission, graduation admission, government college, counciling, chandigarh
चंडीगढ़ में एडमिशन - फोटो : amar ujala
ग्रेजुएशन को लेकर युवाओं की सोच बदल रही है। इंजीनियरिंग, मेडिकल और कामर्स के बाद अब फिर से आर्ट्स संकाय को लेकर युवाओं का रुझान बढ़ रहा है। वीरवार को शहर के गवर्नमेंट और प्राइवेट कॉलेजों में दाखिले के रुझान को देखकर तो ऐसा ही लगता है। 
विज्ञापन


कॉलेजों में बीए प्रथम वर्ष में दाखिले के लिए वीरवार को पहली काउंसिलिंग हुई। कॉलेजों में 90 फीसदी से अधिक स्टूडेंट की लंबी लाइन है। इतना ही नहीं 95 फीसदी से अधिक अंक वाले स्टूडेंट भी आर्ट्स को बेहतर कैरियर के तौर पर चुन रहे हैं। 
विज्ञापन


सेक्टर-32 स्थित एसडी कॉलेज में पहले दिन बीए में 80 फीसदी पर ही 700 में से 320 सीटें भर गईं। कॉलेज में 90 फीसदी से अधिक अंक पाने वाले 250 विद्यार्थियों ने दाखिले के लिए आवेदन किया था। प्रिंसिपल डॉ.भूषण कुमार शर्मा के अनुसार आर्ट्स को लेकर युवाओं में फिर से क्रेज बढ़ा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सेक्टर-11 जीसीजी की प्रिंसिपल प्रोफेसर अनीता कौशल ने बताया कि बीए प्रथम वर्ष में दाखिला लेने वाली पहली छात्रा याचिका के 96.2, मानसी के 95.6 और सना के 94.6 फीसदी अंक हैं। आर्ट्स में दाखिले के लिए आवेदन करने वाली 50 से अधिक छात्राओं के 90 फीसदी से अधिक अंक हैं।  सेक्टर-42 जीसीजी की प्रिंसिपल मनी बेदी के अनुसार बीए प्रथम वर्ष में दाखिला लेने वाली 15 छात्राओं के 12वीं में 90 फीसदी से अधिक अंक हैं। 

 

बीए में 94.4 फीसदी अंक वाले स्टूडेंट का दाखिला

mission admission, BA admission, graduation admission, government college, counciling, chandigarh
चंडीगढ़ के कॉलेजों में दाखिले के लिए जबरदस्त मारामारी - फोटो : अमर उजाला
शहर के पहले गवर्नमेंट कॉलेज जीसी-11 प्रिंसिपल प्रो.जेके सहगल ने बताया कि बीए में 94.4 फीसदी अंक वाले स्टूडेंट का दाखिला हुआ है। 80 से 94 फीसदी के बीच जनरल कोटे में 108 स्टूडेंट को दाखिला दिया गया है। कॉलेज में पहले दिन 65 फीसदी कटऑफ पर 750 में से 404 सीटों पर दाखिला दिया गया है। 

सेक्टर-10 स्थित डीएवी कॉलेज डीन एडमिशन प्रो.बीके बिरमानी ने बताया कि बीए का ट्रेंड फिर से बन रहा है। उन्होंने बताया कि बीए में काउंसिलिंग के पहले दिन 75.5 फीसदी वाले स्टूडेंट को ही दाखिला दिया गया है। उन्होंने बताया कि इस बीए के लिए 80 के करीब स्टूडेंट के 90 फीसदी से अधिक अंक हैं। उन्होंने बताया कि बीए में इस साल 3 से 4 फीसदी कट ऑफ बढ़ेगा। 

सेक्टर-36 स्थित एमसीएम कॉलेज में भी बीए आर्ट्स में 90 फीसदी से अधिक छात्राओं की संख्या काफी अधिक है। एमसीएम में पहले दिन 65 फीसदी से अधिक अंक वाली छात्राओं को ही काउंसिलिंग के लिए बुलाया गया था। 

आर्ट्स से सिविल सर्विसेज की तैयारी में मिलेगी मदद 
इंजीनियरिंग और एमबीए स्टूडेंट की डिमांड लगातार कम हो रही है। लेकिन शहर से हर साल सिविल सर्विसेज में काफी बेहतर प्रदर्शन है। सिविल सर्विसेज में डॉक्टर और इंजीनियर भी आर्ट्स के संकायों को लेते हैं। ऐसे में अब युवा ग्रेजुएशन स्तर से ही फोकस होकर सिविल सेवा में जाने की तैयारी करते हैं। आईएएस की तैयारी कराने वाले प्रोफेसर अनिल कुमार का कहना है कि आर्ट्स को गंभीरता से लिया जाए तो युवाओं के लिए रोजगार के अधिक मौके हो सकते हैं। उनके अनुसार बीए के साथ ही स्टूडेंट सिविल सर्विसेज,बैंक पीओ और एसएससी की तैयारी में जुट जाते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed