फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   mission admission: 2 new course will start in Dev Samaj College

मिशन एडमिशन: देव समाज कॉलेज में शुरू होंगे 2 नए कोर्स

Sat, 04 Jun 2016 01:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 04 Jun 2016 01:49 AM IST
विज्ञापन
mission admission: 2 new course will start in Dev Samaj College
म‌िश्‍ान एडम‌िश्‍ान: देव समाज कॉलेज - फोटो : amar ujala

देव समाज कॉलेज फॉर वुमन सेक्टर-45 में नए सत्र 2016-17 से  बीएससी नॉन मेडिकल और एमकॉम दो नए सत्र शुरू किए जाएंगे। बीएससी नॉन मेडिकल  में 60 और एमकॉम में 40 सीटों पर दाखिला दिया जाएगा।

विज्ञापन


सेक्टर 45 स्थित देव समाज कालेज फॉर वुमन की स्थापना 1981 में हुई। बीते 35 सालों में कॉलेज ने नार्थ रीजन में लड़कियों के बेहतर कॉलेज के तौर पर खास पहचान बनाई है। 2015 में शहर के कॉलेजों में सबसे पहले यूजीसी नैक ने देव समाज कॉलेज को ए ग्रेड सर्टिफिकेट से नवाजा। 
विज्ञापन

 
यूजी और पीजी कोर्स में दाखिला  कॉलेज में अंडर ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स में दाखिला दिया जाता है। 2016-17 से देव समाज में एमकॉम और बीएससी नॉन मेडिकल दो नए कोर्स शुरू होंगे। देव समाज मैनेजिंग काउंसिल द्वारा स्थापित कॉलेज में ट्राइसिटी ही नहीं, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल, दिल्ली से भी हर साल काफी छात्राऐं विभिन्न कोर्स में दाखिला लेती हैं। कॉलेज में स्मार्ट क्लास रूम, एयर कंडीशन सेमिनार रूम, साइबर कैफे,हेल्थ केयर सेंटर जैसी सुविधाएं छात्राओं को मिलती हैं। होनहार और जरुरतमंद छात्राओं को हर साल कॉलेज फीस और हॉस्टल फीस में छूट दी जाती है। कॉलेज की कई शिक्षिकाएं गरीब छात्राओं की फीस स्कॉलरशिप के तौर पर देती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एडऑन कोर्स की भी सुविधा छात्राओं के लिए कॉलेज में कई एडऑन कोर्स की सुविधा भी है। इनमें कोस्मोटोलॉजी, इवेंट मैनेजमेंट, एंटरप्रेन्योरशिप, कम्यूनिकेटिव फंक्शनल इंग्लिश, एडवरटाइजमेंट एंड सेल्स मैनेजमेंट, एनीमेशन एंड ग्राफिक्स, इंश्योरेंस बिजनेस जैसे कोर्स शामिल हैं। छात्राओं के लिए एनएसएस और एनसीसी में इनरोलमेंट की जाती है। 

कैंपस में हाईटेक सुविधाऐं देव समाज का कैंपस शानदार है। नया एडमिनिस्ट्रेटिव ब्लॉक तैयार हो चुका है। 10 से अधिक विभिन्न तरह की हाईटेक लैब हैं, जिनमें फैशन डिजाइनिंग, लैंग्वेज लैब, फाइन आर्ट्स स्टूडियो, म्यूजिक लैब और फिजिक्स लैब शामिल हैं।  पूरी तरह कंप्यूटराइज्ड लाइब्रेरी में हजारों की संख्या में किताबें,जर्नल और अखबार उपलब्ध हैं।  

कॉलेज में छात्राओं के लिए ये है सुविधाएं

mission admission: 2 new course will start in Dev Samaj College
म‌िश्‍ान एडम‌िश्‍ान: देव समाज कॉलेज - फोटो : amar ujala

छात्राओं को क्लबों से जोड़ा छात्राओं को सोशल सर्विस के जुड़ने के लिए प्रेरित किया जाता है। कॉलेज में में रोट्रेक्ट क्लब, साइकोलॉजी सोसायटी, रेड रिबन क्लब, वुमन सेल, ग्रीन प्लेनेट एन्वयारमेंट क्लब, कलाकृति डिजाइन क्लब और लिट्रेरी सोसाइटी है। इनके माध्यम से छात्राओं को सामाजिक गतिविधियों में योगदान के लिए प्रेरित किया जाता है। 

खेलों में भी बेटियों का शानदार प्रदर्शन  यूथ फेस्टिवल से लेकर खेलों में भी छात्राओं का दबदबा कायम है। कैंपस में फुटबाल, बॉस्केटबाल, हॉकी, योग, बैडमिंटन, जूडो, क्रिकेट, हैंडबाल, रोइंग, सॉफ्टबॉल और स्वीमिंग की सविधा है। ट्रेनिंग के लिए अच्छे कोच की व्यवस्था है। 

कॉलेज ने दी कई महिला अधिकारी यहां से पढ़ी शालिनी भार्गव आईआरएस अधिकारी बनी हैं। सेंट्रल क्वींसलैंड यूनिवर्सिटी में प्राध्यापक मनीषा खन्ना, यूनिवर्सिटी ऑफ मॉरिशिस में गणित की शिक्षक डॉ.वंदना सहित कई एल्युमनी बड़े पदों पर विराजमान हैं। कॉलेज हर साल यूनिवर्सिटी टॉपर को 10 हजार, दूसरे स्थान के लिए 5 और तीसरे स्थान के लिए 3 हजार रुपये की स्कॉलरशिप देता है। 

कॉलेज में यूजी और पीजी कोर्स में सीटें   बीए-500, बीकॉम-140, बीबीए-40, बीसीए-80, पीजीडीसीए-60, पीजीडीएफडी-20, बीआईटी-40, कंप्यूटर बेस्ड एकाउंटिंग-30, एडवरटाइजिंग एंड सेल्स मैनेजमेंट-30, एमए इकोनॉमिक्स-60, बीएससी नॉन मेडिकल में (60) और एमकॉम (40) सीटों पर दाखिला इस सत्र से  

275 छात्राओं के लिए हॉस्टल की सुविधा कॉलेज कैंपस में ही बाहरी राज्यों से दाखिला लेने वाली छात्राओं के लिए सभी सुविधाओं से लैस हॉस्टल की सुविधा है। हॉस्टल में हर साल 275 छात्राओं को दाखिला दिया जाता है। हॉस्टल रूम को काफी खुला और हवादार बनाया गया है। कॉमन रूम, रीडिंग रूम, जिम और एलसीडी जैसी सुविधाएं भी दी जाती हैं। हर साल हॉस्टल की वेलकम और फेयरवेल पार्टी भी आयोजित की जाती है। 

दाखिले का शेड्यूल 
12 जून से प्रॉस्पेक्टस मिलेंगे। 
5 जुलाई तक आवेदन फार्म लिए जाएंगे। 
6 जुलाई को मेरिट लिस्ट जारी होगी। 
7 जुलाई से दाखिले के लिए काउंसिलिंग 

डॉ. मीरा मोदी, प्रिंसिपल देव समाज कॉलेज फॉर वुमन सेक्टर-45 चंडीगढ़ ने बताया कि कॉलेज का फोकस छात्राओं की ओवर ऑल डेवलेपमेंट करना है। छात्राओं ने यूनिवर्सिटी स्तर पर टॉप पोजिशन के अलावा यूथ फेस्टिवल और खेलों में भी शानदार प्रदर्शन किया है। छात्राओं को इस तरह से तैयार किया जाता है ताकि वह समाज में खुद की अलग पहचान बना सकें। समय की मांग को देखते हुए नए सत्र से दो नए कोर्स भी शुरू किए जा रहे हैं। यहां की छात्राओं ने हर फिल्ड में कॉलेज का नाम रोशन किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed