फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   millions of property tax pending on kendriya vidayalaya chandigarh

केंद्रीय विद्यालय दबाकर बैठा है लाखों रुपये का प्रॉपर्टी टैक्स, अफसरों पर उठे सवाल

Mon, 18 Jun 2018 04:08 PM IST
अविनाश शर्मा/अमर उजाला, चंडीगढ़
अविनाश शर्मा/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 18 Jun 2018 04:08 PM IST
विज्ञापन
millions of property tax pending on kendriya vidayalaya chandigarh
property tax - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
चंडीगढ़ सेक्टर-29 स्थित केंद्रीय विद्यालय स्कूल प्रबंधन वर्ष 2004 से लाखों रुपये का प्रॉपर्टी टैक्स दबा कर बैठा है। नगर निगम की प्रॉपर्टी टैक्स ब्रांच को जांच में पता लगा कि स्कूल प्रबंधन पर वर्ष 2004 से अब तक कुल 19 लाख 73 हजार 938 रुपये बकाया है। जबकि स्कूल परिसर में कामर्शियल रेसा नामक स्वीमिंग पूल और जिम्नेजियम हॉल चलते हुए 15 वर्ष बीत चुके हैं। हैरत की बात यह है कि निगम की प्रॉपर्टी टैक्स ब्रांच से हर वर्ष बिल इश्यू किए जाते हैं लेकिन स्कूल प्रबंधन ने वर्ष 2004 से अपने टैक्स की देनदारी को पूरा नहीं चुकाया।
विज्ञापन


जबकि केंद्रीय विद्यालय स्कूल प्रबंधन बीच के सालों में टैक्स की कुछ राशि जमा भी कराता रहा है। रिकॉर्ड के मुताबिक वर्ष 2007 में 2.40 लाख रुपये जमा कराए। फिर वर्ष 2008 और वर्ष 2010-11 में भी कुछ राशि जमा कराई गई। लेकिन प्रबंधन ने कभी भी बकाया पूरा प्रॉपर्टी टैक्स जमा नहीं कराया। करीब पांच सौ स्क्वेयर फुट रेजीडेंशियल प्रॉपर्टी के अलावा प्रॉपर्टी टैक्स से विधवा-डिफेंस-सेवानिवृत व दिव्यांगों को छूट भी है।
विज्ञापन


प्रॉपर्टी टैक्स ब्रांच के पूर्व अधिकारी भी सवालों के घेरे में
स्कूल प्रबंधन के वर्ष 2004 से बकाया पूरा प्रॉपर्टी टैक्स जमा नहीं कराने से सवाल उठ खड़े हुए हैं कि प्रॉपर्टी टैक्स ब्रांच का जिम्मा संभाल चुके पूर्व अधिकारियों को इसका पता क्यों नहीं लगा। यदि अधिकारियों को इसका पता था तो फिर बकाया लाखों रुपये की रिकवरी समय रहते क्यों नहीं की गई। करीब चौदह वर्ष से निगम के पास जमा होने वाली उक्त राशि अब तक नहीं चुकाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब वसूली जाएगी 47 प्रतिशत अतिरिक्त पेनाल्टी
केंद्रीय विद्यालय प्रबंधन पर समय से प्रॉपर्टी टैक्स जमा नहीं कराने के चलते 47 प्रतिशत अतिरिक्त टैक्स लगता रहा है। इसमें पैनल इंटरेस्ट 12 प्रतिशत, 10 प्रतिशत रिबेट और 25 प्रतिशत पेनाल्टी लगी है। प्रबंधन को अब मूल रकम को 47 प्रतिशत पेनाल्टी सहित जमा कराना होगा।

प्रॉपर्टी टैक्स ब्रांच ने किया नोटिस जारी
प्रॉपर्टी टैक्स ब्रांच के अधिकारी हरमेश गुप्ता ने बताया कि फाइल की जांच कर पता लगा कि केंद्रीय विद्यालय स्कूल प्रबंधन पर वर्ष 2004 से लाखों रुपये बकाया है। इस पर प्रबंधन को टैक्स जमा कराने के लिए नोटिस जारी कर दिया गया है। बीते वर्ष भी प्रॉपर्टी टैक्स ब्रांच ने बकाया टैक्स राशि के कुल 43 करोड़ रुपये जुटाए थे। वित्तीय वर्ष 2018-19 में भी प्रॉपर्टी टैक्स ब्रांच करीब 25 करोड़ रुपये जुटा चुकी है।


स्वीमिंग पूल के कोच ने बच्ची से की थी छेड़छाड़
ओसीएफ की जमीन पर केंद्रीय विद्यालय स्कूल परिसर में रेसा नामक स्वीमिंग पूल के कोच ने ही एक बच्ची से छेड़छाड़ कर डाली थी। मां के शिकायत करने पर थाना इंडस्ट्रियल एरिया पुलिस ने आरोपी कोच के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed