फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   merit list release of government colleges in chandigarh

सरकारी कॉलेजों की मेरिट लिस्ट जारी, 7 को पहुंचें दाखिले के लिए

Wed, 06 Jul 2016 01:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 06 Jul 2016 01:47 AM IST
विज्ञापन
merit list release of government colleges in chandigarh
चंडीगढ़ में एडमिशन - फोटो : amar ujala

पांच गवर्नमेंट कॉलेजों ने बीए को छोड़कर अन्य सभी कोर्स की फाइनल मेरिट लिस्ट जारी कर दी है। शहर के पांच गवर्नमेंट कॉलेजों ने 2016-17 सत्र में दाखिले के लिए तैयारी पूरी कर ली है। सभी गवर्नमेंट कॉलेजों ने मंगलवार को बीए को छोड़कर अन्य सभी कोर्स की फाइनल मेरिट लिस्ट जारी कर दी है। प्रथम वर्ष में ही करीब 7 हजार स्टूडेंट को दाखिला दिया जाएगा। कॉलेज वेबसाइट और नोटिस बोर्ड पर भी मेरिट लिस्ट लगाई गई है।

विज्ञापन


मंगलवार को मेरिट लिस्ट दोपहर 2 बजे के बाद जारी कर दी गई। कॉलेज प्रबंधन के अनुसार मेरिट लिस्ट में बड़ा फेरबदल नहीं है। कुछ स्टूडेंट्स ने ऑब्जेक्शन में मेरिट लिस्ट तो कुछ ने नाम में गलतियों के बारे में लिखित जानकारी दी थी।
विज्ञापन


इस सत्र में गवर्नमेंट कॉलेजों में बीबीए, बीसीए, बीएससी मेडिकल और बीएससी नॉन मेडिकल जैसे अंडर ग्रेजुएट कोर्स के लिए सीटों के मुकाबले 5 से 7 गुणा अधिक आवेदन फार्म हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


कॉलेजों ने की तैयारी 
गवर्नमेंट कॉलेजों में 7 जुलाई को होने वाली पहली काउंसिलिंग को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। मंगलवार को सभी गवर्नमेंट कॉलेज प्रिंसिपल ने स्टाफ के साथ मीटिंग की है। काउंसिलिंग के लिए सभी टीचर्स की ड्यूटी लगाई गई है। अभिभावकों के बैठने के लिए अलग से व्यवस्था की गई है।

बीए के लिए 6 जुलाई तक करें ऑनलाइन आवेदन 
5 गवर्नमेंट कॉलेजों में इस साल बीए दाखिले को लेकर काफी क्रेज है। सीटों के मुकाबले 4 से 5 गुणा ऑनलाइन आवेदन आ चुके हैं। जीसीजी-11, जीसी-11, जीसीजी-42, जीसी-46 में बीए प्रथम वर्ष दाखिले के लिए स्टूडेंट्स 6 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। सभी कॉलेजों में 7 जुलाई को ऑन द स्पॉट एडमिशन दिया जाएगा। पहले दिन कॉलेजों में 60 फीसदी से ऊपर वाले स्टूडेंट्स को दाखिला दिया जाएगा। जीसीजी-11 और जीसी-11 में इस साल पहले दिन 70 फीसदी से अधिक अंक वालों को ही दाखिला मिल सकेगा। 

कॉलेजों में बनेंगे हेल्प डेस्क 
डायरेक्टर हायर एजुकेशन जितेंद्र यादव ने बताया कि कॉलेजों में दाखिला प्रक्रिया में किसी तरह की परेशानी नहीं होगी। उनके अनुसार सभी कॉलेजों को काउंसिलिंग के दौरान कैंपस में कुछ हेल्प डेस्क बनाने के निर्देश दिए जाएंगे। बाहर से आने वाले स्टूडेंट्स की मदद के लिए कॉलेजों ने एनसीसी और एनएसएस कैडेट्स की खास तौर पर ड्यूटी लगाई है। इन स्टूडेंट के गले में आईकार्ड भी होगा।


4 हजार पहुंची आवेदन की संख्या 
2016 सत्र से कोएड किए गए गवर्नमेंट कॉलेज में इस साल रिकार्ड आवेदन फार्म आ रहे हैं। प्रिंसिपल प्रो. जेके सहगल के अनुसार मंगलवार तक बीए प्रथम वर्ष के लिए 3940 आवेेदन हो चुके हैं। कॉलेज में बीए की 750 सीटों पर दाखिला दिया जाएगा। प्रो. सहगल के अनुसार इस साल 90 फीसदी से अधिक अंक वाले स्टूडेंट्स ने भी कॉलेज में दाखिले के लिए आवेदन किया है। अभी 6 जुलाई तक आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed