फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   mdu rohtak hiked distance education fees

इस यूनिवर्सिटी ने बढ़ाई डिस्टेंस एजूकेशन फीस, जानिए कितनी?

Sun, 25 Sep 2016 05:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा) Updated Sun, 25 Sep 2016 05:49 PM IST
विज्ञापन
mdu rohtak hiked distance education fees
28 जुलाई को लगेगी पहली मेरिट लिस्ट, शुरू होगी दाखिले की दौड़ - फोटो : amar ujala
स्टूडेंट्स के लिए जरूरी खबर। एक यूनिवर्सिटी ने डिस्टेंस् एजूकेशन की फीस बढ़ा दी है। अब ज्यादा जेब ढीली करनी होगी। एमडीयू रोहतक में शनिवार को कार्यकारी परिषद की बैठक में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर मुहर लगी। डिस्टेंस एजुकेशन की फीस में जहां मामूली बढ़ोतरी की गई वहीं बीपीएड की फीस कम कर दी गई। बैठक में दूसरी यूनिवर्सिटी से संबद्ध होने वाले कई कॉलेजों को एमडीयू से हटाने का प्रस्ताव भी पारित किया गया।
विज्ञापन


कुलपति प्रो. बिजेंद्र कुमार पुनिया की अध्यक्षता में दोपहर 11 बजे बैठक शुरू हुई। एजेंडे में रखे गए 67 आइटम में सबसे महत्वपूर्ण डिस्टेंस एजुकेशन की फीस का रहा। सभी कोर्सों की फीस में मामूली बढ़ोतरी की गई। हालांकि बढ़ोतरी होने के बाद भी एमडीय के डिस्टेंस सेंटर की फीस बाकी यूनिवर्सिटी से कम ही रहेगी। कुछ दिन पहले बीपीएड की फीस वृद्धि के मुद्दे को भी एजेंडे में लाया गया।
विज्ञापन


बीपीएड की एक साल की फीस 27 हजार थी, अब दो साल की बीपीएड होने के बाद यूनिवर्सिटी ने इसे बढ़ाकर 54 हजार रुपये कर दिया था। इसे लेकर काफी हंगामा भी हुआ था। सूत्रों की मानें तो कार्यकारी परिषद की बैठक में बढ़ाई गई बीपीएड की फीस भी कम कर दी गई है। साथ ही प्रस्ताव पारित किया गया कि कई ऐसे कॉलेजों को एमडीयू से हटाया गया है, जो किसी दूसरी यूनिवर्सिटी से जुड़ चुके हैं या जोड़े जाने हैं। इसमें वैश्य संस्था का भी एक कॉलेज है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं कई बीएड कॉलेजों को नोटिस जारी किए गए, जो पूर्व में हुए निरीक्षण के दौरान मानकों पर खरे नहीं उतर रहे हैं। कई नॉन टीचिंग स्टाफ को भी प्रमोशन दी गई तो वहीं जेनेटेक्स के प्रो. रवि प्रकाश को एक्सटेंशन दी गई। इसके अलावा भी बाकी अन्य प्रस्ताव ध्वनीमत से पारित कर दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed