{"_id":"57e7f01b4f1c1b906c573c7a","slug":"mcm-college-zonal-youth-festival-tomorrow-schedule","type":"story","status":"publish","title_hn":"MCM कॉलेज में जोनल यूथ फेस्टिवल आज से, देख लिजिए शेड्यूल","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
MCM कॉलेज में जोनल यूथ फेस्टिवल आज से, देख लिजिए शेड्यूल
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 26 Sep 2016 02:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कॉलेजों के सालाना सबसे रोमांचक यूथ फेस्टिवल की सोमवार से शुरूआत होने जा रही है। पंजाब यूनिवर्सिटी जोनल यूथ एंड हेरिटेज फेस्टिवल जोन-चंडीगढ़(बी) का आयोजन इस साल सेक्टर-36 स्थित एमसीएम डीएवी कॉलेज फॉर वुमन में होने जा रहा है। करीब 9 गर्ल्स कॉलेजों की 50 से अधिक टीमें यूथ फेस्टिवल में जीत के लिए प्रस्तुति देंगी।
26 से 29 सितंबर तक होने वाले यूथ फेस्टिवल का उद्घाटन सोमवार को चंडीगढ़ की सांसद किरण खेर सुबह 11 बजे करेंगी। 2016 यूथ फेस्टिवल का थीम इस बार यूथ एंड इनोवेशन, एंटरन्योरशिप एंड नेशनल डेवलेपमेंट रहेगा। कॉलेज प्रिंसिपल डॉ.निशा भार्गव ने बताया कि यूथ फेस्टिवल में चंडीगढ़ और पंजाब के विभिन्न गर्ल्स कॉलेजों की टीमें हिस्सा लेंगी। उन्होंने बताया कि एक महीने से यूथ फेस्टिवल को सफल बनाने के लिए जोरदार तरीके से तैयारियां चल रही हैं। एमसीएम में होने वाले यूथ फेस्टिवल के पहले दिन 26 सितंबर को लोकगीत, भजन, ग्रुप सिंगिंग, क्लासिक डांस सोलो जैसे 20 से अधिक प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।