{"_id":"57ec0e2f4f1c1ba774574059","slug":"mcm-college-zonal-youth-festival-schedule-of-youth-festival","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूथ फेस्टिवल: क्या लड़कियां नहीं बन सकती वारिस...नाटक के जरिए उठाए सवाल?","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
यूथ फेस्टिवल: क्या लड़कियां नहीं बन सकती वारिस...नाटक के जरिए उठाए सवाल?
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 29 Sep 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
mcm college zonal youth festival
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्या लड़कियां घर का वारिस नहीं बन सकती? क्या उन्हें उड़ने और सपने देखने का अधिकार नहीं है? क्या औरत पर ही सभी पाबंधियां लागू होती हैं? कुछ ऐसे ही आम लेकिन अर्थपूर्ण प्रशन एमसीएम डीएवी कॉलेज फॉर वीमेन के अडियोटोरियम में नाटक वारिस के जरिए कलाकारों ने वहां मौजूद ऑडियंस से किऐ। जहां पंजाब यूनिवर्सिटी जोनल यूथ एंड हैरिटेज फेस्टिवल के तीसरे दिन के तहत नाटक, मिमिक्री और माइम की प्रतियोगिताएं हो रही थी।
नाटकों में जहां इंसान को खुद पर विश्वास रखने का संदेश दिया गया वहीं रोम साम्राज्य के खिलाफ दास विद्रोह करने वाले दासों के नेता स्पार्टाकस की जिंदगी पर आधारित नाटक स्पार्टाकस खेला गया। स्किट में सोशल मीडिया, अंगदान और स्किल इंडिया जैसी थीमों पर प्रतिभागियों ने दर्शकों को खूब हंसाया और किताबी पढ़ाई के साथ-साथ जिंदगी को भी पढ़ने का संदेश दिया। मिमिक्री में प्रतिभागियों ने पक्ष्यिों और जानवरों से लेकर पंजाबी व हिंदी गायकों और अभिनेता और अभिनेत्रियों की आवाजें निकाली। डिबेट में प्रतिभागियों को शैक्षिक संस्थानों में चुनाव विषय दिया गया।

यूथ फेस्टिवल का तीसरा दिन रंगमंच के नाम रहा
mcm college zonal youth festival
- फोटो : अमर उजाला
एमसीएम डीएवी कॉलेज फॉर वीमेन की पबिल्क एडमिनिस्ट्रशन की छात्रा अनुश्रिया ने मिमिक्री में कोयल, चिडि़यों, रेलवे इंजन, हवा और कई फिल्मी अभिनेता और अभिनेत्रियों की मिमिक्री कर दर्शकों की तालियां बटोरी। वह पिछले चार सालों से मिमिक्री कर रही है। और बातचीत दौरान उन्होंने बताया कि मिमिक्री में सबसे बड़ा चैलेंज पुरूष की आवाज निकालना होता है।
रिजल्ट
- ड्रामा
प्रथम पीजीजीसीजी 11
द्वितीय एमसीएम डीएवी कॉलेज फॉर वीमेन
तृतीय पीजीजीसीजी 42
- डीबेट
प्रथम पीजीजीसीजी 11
द्वितीय गवर्नमेंट होम साइंस कॉलेज सेक्टर 10
तृतीयएमसीएम डीएवी कॉलेज फॉर वीमेन
रिजल्ट
- ड्रामा
प्रथम पीजीजीसीजी 11
द्वितीय एमसीएम डीएवी कॉलेज फॉर वीमेन
तृतीय पीजीजीसीजी 42
- डीबेट
प्रथम पीजीजीसीजी 11
द्वितीय गवर्नमेंट होम साइंस कॉलेज सेक्टर 10
तृतीयएमसीएम डीएवी कॉलेज फॉर वीमेन