फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   mba course exams under exam controler office in punjab university chandigarh

पीयू में सिस्टम में होगा बदलाव, परीक्षा नियंत्रक कार्यालय के अधीन नहीं होगी एमबीए की परीक्षाएं

Mon, 09 Sep 2019 10:52 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Mon, 09 Sep 2019 10:52 AM IST
विज्ञापन
mba course exams under exam controler office in punjab university chandigarh
सांकेतिक तस्वीर
पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ में अब एमबीए की परीक्षाएं व कॉपियां जांचने का काम परीक्षा नियंत्रक कार्यालय के अधीन नहीं होगा। इसके लिए खुद यूबीएस विभाग ही परीक्षाएं करवाएगा और कॉपियां भी चेक होंगी। विभाग ने सात सदस्यीय कमेटी बनाई है, उसी की निगरानी में यह पूरा काम होगा। इसी साल से यह व्यवस्था लागू होगी।
विज्ञापन


यूबीएस विभाग आठ विषयों में एमबीए करा रहा है। इसमें एक हजार से अधिक विद्यार्थी शिक्षा पा रहे हैं। अब तक पीयू का परीक्षा नियंत्रक कार्यालय इन सभी विद्यार्थियों के एग्जाम कराने से लेकर हर कार्य करता आ रहा था, लेकिन अब इस कार्यालय की जिम्मेदारी नहीं होगी। यूबीएस विभाग को ऑनर्स स्कूल का दर्जा मिल गया है।
विज्ञापन


इसी के चलते अब पूरी जिम्मेदारी यूबीएस की होगी। इसी के लिए कमेटी बनाई गई है। यह कमेटी पूरे सालभर में होने वाले एग्जाम से लेकर कॉपियां चेक करवाने तक का कार्य करेगी। परीक्षा नियंत्रक कार्यालय को सूचनार्थ लिस्ट भेजी जाएंगी। परीक्षा नियंत्रक कार्यालय इस कमेटी के काम में दखल नहीं देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूबीएस विभाग के चेयरमैन प्रो. दीपक कपूर ने बताया कि कमेटी इसके लिए बन गई है जो इसी वर्ष से काम शुरू कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed