{"_id":"5c459476bdec22271f341679","slug":"maria-joseph-mind-is-faster-like-computer-national-brain-championship","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारिया जोसेफ मैथ्यू का दिमाग कंपयूटर जैसा दौड़ता है, नेशनल चैम्पियनशिप में दिखाएंगे हुनर","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
मारिया जोसेफ मैथ्यू का दिमाग कंपयूटर जैसा दौड़ता है, नेशनल चैम्पियनशिप में दिखाएंगे हुनर
Mon, 21 Jan 2019 03:14 PM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Mon, 21 Jan 2019 03:14 PM IST
विज्ञापन
ब्रेन के चैम्पियन्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मारिया जोसेफ मैथ्यू का दिमाग कंप्यूटर की तरह चलता है। यह पता लगाया पीजीआईएमईआर और न्यूरोलॉजी विभाग के डॉक्टरों ने। मैथ्यू की कल्पना शक्ति भी सबसे मजबूत दिखी। बायोमेडिकल मस्तिष्क अनुसंधान में वह करियर भी बना सकते हैं। यह सब पीजीआईएमईआर व न्यूरोलॉजी विभाग की ओर से आयोजित ब्रेन बी चैंपियनशिप में हुआ।
इस प्रतियोगिता में 14 स्कूलों के 28 विद्यार्थियों का चयन समन्वयक प्रो. धीरज खुराना के जरिये ट्राइसिटी से किया गया। क्विज के अंतिम दौर में 12 छात्रों की लिखित परीक्षा हुई। इसका मूल्यांकन प्रो. एसके प्रभाकर, प्रो. एसके गुप्ता, प्रो. परमप्रीत खरबंदा ने किया। तंत्रिका विज्ञान के पहलुओं का भी इस टीम ने परीक्षण किया। आखिर में रिजल्ट जारी किए गए। इसमें सेंट पीटर्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल के मारिया जोसेफ मैथ्यू को चैंपियन घोषित किया गया।
रेयान इंटरनेशनल की देविका पांडेय का भी प्रदर्शन शानदार रहा। दिल्ली पब्लिक स्कूल से प्रथम रनरअप रहे और अंशुल चौबे द्वितीय रनरअप रहे। यह प्रतिभागी अप्रैल में होने वाली राष्ट्रीय ब्रेन बी प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। उसमें से सर्वश्रेष्ठ छात्र कोरिया में होने वाली अंतरराष्ट्रीय ब्रेन बी प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। इससे पूर्व मुख्य अतिथि शिक्षाविद प्रो. राजेश कुमार ने विद्यार्थियों को बधाई दी। इस मौके पर डॉ. अबीर गोयल आदि मौजूद रहे।