फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   management studying in PU, proposes Hindi, punjab university

पीयू में मैनेजमेंट की पढ़ाई हिंदी माध्यम से शुरू करने का प्रस्ताव

Sat, 19 Nov 2016 11:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 19 Nov 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
management studying in PU, proposes Hindi, punjab university
Panjab University - फोटो : amar ujala
पंजाब यूनिवर्सिटी स्थित यूनिवर्सिटी बिजनेस स्कूल(यूबीएस) और यूविनर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ एप्लाइड मैनेजमेंट साइंसेस(यूआईएएमएस) में अब प्रबंधन(मैनेजमेंट) की पढ़ाई हिंदी माध्यम से शुरू करने का प्रस्ताव है। 
विज्ञापन


इस पर अंतिम फैसला 27 नवंबर को पंजाब यूनिवर्सिटी सिंडीकेट बैठक में होगा। जानकारी अनुसार यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन(यूजीसी) ने पंजाब यूनिवर्सिटी को देश के अन्य विश्वविद्यालयों की तरह यहां भी प्रबंधन की पढ़ाई का माध्यम हिंदी रखने का निर्देश जारी किया है। यूजीसी अपर सचिव डॉ.पंकज मित्तल द्वारा जारी चिट्ठी में लिखा गया है कि 2 जून 2016 को गृहराज्य मंत्री की अध्यक्षता में गठित कमेटी ने प्रबंधन विषय में हिंदी माध्यम लागू करने का फैसला लिया था। इस फैसले को देश भर की सभी यूनिवर्सिटी में लागू करना है। जानकारी अनुसार अब पीयू प्रशासन प्रस्ताव को आगामी सिंडीकेट में रखेगा।
विज्ञापन


 उधर इस मामले में यूनिवर्सिटी के प्रतिष्ठित यूबीएस विभाग के चेयरपर्सन प्रो.एसके चड्ढा का कहना है कि यूनिवर्सिटी में अभी तक अंग्रेजी माध्यम से ही पढ़ाई होती है। उन्होंने कहा कि मैनेजमेंट कोर्स मेें हिंदी माध्यम शुरू कर पाना काफी मुश्किल है। उन्होंने कहा कि हरियाणा की कुछ यूनिवर्सिटी और कॉलेजों में इस समय एमकॉम कोर्स ही हिंदी माध्यम से पढ़ाया जाता है। उन्होंने कहा कि सिंडीकेट में इस तरह के किसी प्रस्ताव के बारे में उन्हें जानकारी नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed