{"_id":"5bfe1ec3bdec2241ce726450","slug":"letter-to-mp-kirron-kher-for-interference-in-punjab-university-24-hours-girls-hosptal-opening-issue","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीयूः सांसद किरण खेर को लिखी गई चिट्ठी, 24 घंटे हॉस्टल खोलने के मामले में आएं सामने","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
पीयूः सांसद किरण खेर को लिखी गई चिट्ठी, 24 घंटे हॉस्टल खोलने के मामले में आएं सामने
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 28 Nov 2018 10:21 AM IST
विज्ञापन
किरण खेर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ में 24 घंटे गर्ल्स हॉस्टल खोलने की मांग को लेकर चल रहा प्रोटेस्ट इस समय चिट्ठीवार के रूप में चल रहा है। ऑल इंडिया स्टूडेंट यूनियन (आइसा) ने सांसद किरण खेर को चिट्ठी लिखी है। इसमें कहा है कि वे एक महिला के साथ-साथ एक कलाकार, सांसद व सीनेट सदस्य हैं। एक माह से स्टूडेंट का प्रोटेस्ट चल रहा है। उस पर अपना रुख साफ करें। इसके साथ ही छात्राओं का साथ दें ताकि आजादी के रास्ते खुल सकें।
आइसा अध्यक्ष विजय कुमार ने लिखा है कि छात्र-छात्राओं के हितों को देखते हुए तमाम सामाजिक संगठन सामने आ रहे हैं, लेकिन जिनसे अधिक उम्मीद है वह बाहर नहीं निकल रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा है कि फिल्म इंडस्ट्री में कार्य दिन-रात होता है। वहां सभी महिला-पुरुष आजाद होते हैं। कार्य की आजादी होती है। उसी तरह यहां की छात्राओं को भी आजादी मिलनी चाहिए। उन्होंने अन्य महिला सामाजिक कार्यकर्ताओं से कहा है कि वह भी छात्राओं का साथ देते रहें।
30वें दिन भी चला प्रोटेस्ट
पीयूसीएससी, एसएफएस, आइसा, पीएसयू ललकार की ओर से प्रोटेस्ट 30वें दिन भी जारी जारी। काउंसिल अध्यक्ष कनुप्रिया ने कहा कि प्रोटेस्ट को लेकर पीयू प्रशासन गंभीर नहीं है, लेकिन एक दिन उसे पछतावा होगा। छात्राओं का अहित नहीं होने देंगे। आइसा अध्यक्ष विजय कुमार, एसएफएस पदाधिकारी हरमन, हसनप्रीत, पीएसयू ललकार अध्यक्ष अमनप्रीत कौर आदि ने भी विचार रखे। प्रोटेस्ट के दौरान काव्य पाठ भी हुआ। दिन में कई छात्राओं ने चांसलर को चिट्ठी भी लिखी।
विज्ञापन
दबाव से लगेंगे होर्डिंग्स
पीयू कैश की बैठक में होर्डिंग्स आदि लगाने के लिए बजट न देने की बात कही गई थी, लेकिन धरने के दबाव के कारण पीयू प्रशासन स्टूडेंट्स की बात मान रहा है। पीयू कैश कमेटी क्या करती है, इसका पूरा विवरण इनमें दर्ज होगा। इसमें कमेटी के मेंबर, सैक्सुअल हरासमेंट की शिकायत किससे करें और कहां करें, इसके बारे में इस होर्डिंग्स में बताया जाएगा। यह सेक्टर-25 के हॉस्टल नंबर आठ, 9 व दस में लगाए जाएंगे। स्टूडेंट्स सेंटर पर भी लगेगा। अध्यक्ष कनुप्रिया ने बताया कि एक-दो दिन में यह होर्डिंग लग जाएंगे।