{"_id":"57cef8f64f1c1bbe30318e11","slug":"late-night-raid-on-pu-hostels-caught-five-outsider","type":"story","status":"publish","title_hn":"देर रात पीयू के हॉस्टलों में छापे, पकड़े पांच आउटसाइडर","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
देर रात पीयू के हॉस्टलों में छापे, पकड़े पांच आउटसाइडर
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 06 Sep 2016 10:42 PM IST
विज्ञापन
Panjab University
- फोटो : amar ujala
सोमवार देर रात पुलिस ने पीयू के चार हॉस्टलों में छापे मारे और पांच आउटसाइडर युवकों को पकड़ा। पुलिस ने पकड़े गए युवकों के खिलाफ पीयू प्रशासन को लिखकर एक्शन लेने को कहा है। हॉस्टलों में यह छापेमारी करीब तीन घंटे तक चली।
सोमवार रात करीब 2 बजे थाना पुलिस, आईआरबी, ऑपरेशन सेल ने पीयू के हॉस्टलों में बाहरी युवकों की धरपकड़ के लिए सर्च अभियान चलाया। अभियान सेक्टर-11 पुलिस स्टेशन के एसएचओ नरिंदर पटियाल की अगुवाई में चला। पुलिस की कार्रवाई से हॉस्टल में रह रहे छात्रों में हड़कंप मच गया।
डीएसपी सेंट्रल रामगोपाल ने बताया कि रात को पीयू के चार हॉस्टलों में छापे मारे। जिस दौरान पांच छात्र ऐसे पाए गए जो कि पीयू के ही थे, लेकिन अवैध रूप से हॉस्टल में रुके हुए थे। इन छात्रों की वेरिफिकेशन कर बाद में छोड़ दिया गया। साथ ही पीयू को उनके खिलाफ एक्शन लेने के लिए पत्र लिखा है। इससे पहले भी पिछले हफ्ते पुलिस ने पीयू में देर रात छापे मारे थे। जिसमें 18 बाहरी युवक पकड़े गए थे। उन सभी के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की गई थी।