{"_id":"59099c8c4f1c1b0a108b4571","slug":"lack-of-800-teachers-in-chandigarh-schools","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ शिक्षा विभाग के पास 800 टीचर्स की कमी है, कैसे होगी भरपाई","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
चंडीगढ़ शिक्षा विभाग के पास 800 टीचर्स की कमी है, कैसे होगी भरपाई
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 03 May 2017 02:32 PM IST
विज्ञापन
school students
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नया सेशन शुरू होने को है, लेकिन चंडीगढ़ के स्कूलों में 800 टीचर्स के पद खाली पड़े हैं। ऐसे में इसकी भरपाई कैसे की जाएगी। यह एक बड़ा सवाल बना हुआ है। शिक्षा विभाग की ओर से डेपुटेशन पर आने वाले तीन सौ शिक्षकों की पोस्ट खाली पड़ी हैं। शिक्षा विभाग ने पंजाब एवं हरियाणा को इसे लेकर पत्र भी लिखा है।
वहीं 350 शिक्षक चंडीगढ़ से हरियाणा में मई तक ज्वाइन कर लेंगे। इस तरह के हालात में शिक्षा के अधिकार के तहत आने वाले बच्चे कैसे पढ़ेंगे यह एक बड़ा सवाल बना हुआ है। पहली से आठवीं तक के विद्यार्थियों के लिए 800 शिक्षकों की कमी के बाद समस्या बढ़ जाएगी। अभी तो स्कूल मई तक चलेंगे।
एक महीने के अंदर अगर शिक्षा विभाग इन शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया पूरी नहीं कर पाया तो कैसे शिक्षक और छात्र का अनुपात शिक्षा के अधिकार के तहत होगा। वहीं, पंजाब सरकार की ओर से 450 डेपुटेशन पर आए शिक्षक चंडीगढ़ से मांगे जा रहे हैं। इस पर शिक्षा विभाग और चंडीगढ़ प्रशासन के बीच बैठक 16 मई को होगी।
विज्ञापन
चंडीगढ़ शिक्षा विभाग के डीएसई रूबिंदर जीत सिंह बराड़ ने बताया कि पंजाब एवं हरियाणा को डेपुटेशन की पोस्ट भरने के लिए पत्र लिखेंगे। अगर ये पोस्ट नहीं भरेंगी तो चंडीगढ़ प्रशासन अपने स्तर पर भर्ती कर शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करेगा।