फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Kurukshetra University's graduate examinations begin from April 20

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की स्नातक परीक्षाएं 20 अप्रैल से होंगी शुरू, यहां देखें परीक्षा कार्यक्रम

Wed, 20 Mar 2019 12:07 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Wed, 20 Mar 2019 12:07 AM IST
विज्ञापन
Kurukshetra University's graduate examinations begin from April 20
सांकेतिक तस्वीर

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की स्नातक परीक्षाएं 20 अप्रैल से शुरू होंगी। सुबह-शाम दो पालियों में होने वाली यह परीक्षाएं 29 मई तक समाप्त हो जाएंगी। परीक्षा नियंत्रक डॉ. हुकम सिंह ने मंगलवार को विश्वविद्यालय की स्नातक परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी कर दिया। ये परीक्षाएं प्रात: व शाम दो सत्रों में होंगी। प्रात: कालीन परीक्षाएं सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12.30 तक तथा सायंकालीन सत्रों की परीक्षा दोपहर 2 से 5 बजे तक होंगी। 

विज्ञापन


बीएससी छठे सेमेस्टर व बीए एवं ऑनर्स छठे सेमेस्टर फ्रेश व रीअपीयर की परीक्षा 20 अप्रैल से शुरू होकर 16 मई को समाप्त होंगी। बीए ऑनर्स चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा 2 मई से शुरू होकर 29 मई तक व बीएससी चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा 2 मई से शुरू होकर 27 मई को समाप्त होंगी। बीए एंड ऑनर्स द्वितीय सेमेस्टर, 1 मई से शुरू होकर 28 मई तक, बीएससी द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा, 1 मई से शुरू होकर 29 मई तक, बीकॉम जनरल, ऑनर्स एंड वोकेशनल द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा 8 मई से शुरू होकर 29 मई तक, बीकॉम जनरल, ऑनर्स एंड वोकेशनल चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा 3 मई से शुरू होकर 29 मई तक, बीकॉम जनरल, ऑनर्स एंड वोकेशनल छठे सेमेस्टर की परीक्षा 20 अप्रैल से शुरू होकर 10 मई तक, बीकॉम बैंकिंग एंड इंश्योरेंस एंड ई-कामर्स पार्ट-3 स्पेशलिटी प्रोग्राम छठे सेमेस्टर की परीक्षाएं 20 अप्रैल से 6 मई तक चलेंगी।
विज्ञापन

   

Kurukshetra University's graduate examinations begin from April 20
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pexels.com

बीए ऑनर्स छठे सेमेस्टर की परीक्षा 22 अप्रैल से 3 मई तक, बीएससी ऑनर्स छठे सेमेस्टर की परीक्षा 29 अप्रैल से 3 मई तक,  बीए ऑनर्स चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा 1 मई से 13 मई तक, बीए ऑनर्स द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा 10 मई से 29 मई तक, बीसीए, बीबीए, बीएससी आईटी, बीएससी फिजिकल एजूकेशन, हेल्थ एजूकेशन एंड स्पोटर्स, बीटीएम छठे सेमेस्टर रेगुलर एवं रिअपीयर की परीक्षाएं  23 अप्रैल से 4 मई तक, बीसीए, बीबीए, बीएससी ऑनर्स आईटी, बीएससी फिजिकल एजूकेशन एंड स्पोर्टस, बीटीएम द्वितीय सेमेस्टर रेगुलर एवं रीअपीयर की परीक्षाएं 14 मई से 29 मई, बीसीए, बीबीए, बीएससी ऑनर्स आईटी, बीएससी फिजिकल एजूकेशन एंड स्पोर्टस, बीटीएम चतुर्थ सेमेस्टर रेगुलर एवं रिअपीयर की परीक्षाएं 1 मई से 22 मई तक चलेंगी।    

बीएससी फैशन डिजाइनिंग एंड बीएससी होम साइंस द्वितीय, चतुर्थ व छठे सेमेस्टर की परीक्षा 23 अप्रैल से 27 मई तक, बीएएससी फैशन एंड टेक्सटाइल डिजाइन द्वितीय, चतुर्थ व छठे सेमेस्टर की परीक्षा 1 मई से 17 मई तक, बैचलर ऑफ होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नॉलाजी द्वितीय, चतुर्थ एवं छठे सेमेस्टर की परीक्षा 1 मई से 28 मई तक, बीएफएडी द्वितीय, चतुर्थ व छठे सेमेस्टर की परीक्षा 1 मई से 16 मई तक तथा बीएससी इंटीरियर डिजाइन द्वितीय व चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा 1 मई से 20 मई तक होंगी। विश्वविद्यालय की वेबसाइट से भी परीक्षा कार्यक्रम डाउनलोड किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed