फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Kanupriya Walkout from Meeting on 24 Hours Girls Hostal Meeting Issue

24 घंटे गर्ल्स हॉस्टल खोलने का मामला, बैठक में मिनट्स पर हंगामा, कनुप्रिया का वॉकआउट

Tue, 27 Nov 2018 12:53 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 27 Nov 2018 12:53 PM IST
विज्ञापन
Kanupriya Walkout from Meeting on 24 Hours Girls Hostal Meeting Issue
विरोध प्रदर्शन करती लड़कियां
24 घंटे गर्ल्स हॉस्टल खोलने की मांग को लेकर चल रहे प्रोटेस्ट में घिर रहा पंजाब यूनिवर्सिटी प्रशासन अपने बचाव के रास्ते ढूंढ रहा है। यही कारण रहा कि सोमवार को स्टूडेंट्स की समस्या निस्तारण के बहाने स्टूडेंट काउंसिल की बैठक बुलाई गई। जैसे ही बैठक में 21 नवंबर को हुई बैठक के मिनट्स पास करवाने का प्रस्ताव रखा गया तो अध्यक्ष कनुप्रिया उठ खड़ी हुईं और बैठक से बाहर आ गईं। इस दौरान हंगामा भी हुआ। काउंसिल अध्यक्ष ने कह दिया कि जो छात्र-छात्राएं प्रोटेस्ट में बैठे हैं उनको भी बुलाया जाए। उनकी राय ली जाए, उसके बाद मिनट्स पर बात होगी।
विज्ञापन


पीयू प्रशासन के लोगों ने कहा कि जो संगठन प्रोटेस्ट में बैठे हैं, उनके एक-एक सदस्य से मुलाकात कर ली जाएगी, उसके बाद अध्यक्ष मानी और वह बैठक में शामिल हुईं। गर्ल्स हॉस्टल के मुद्दे पर बहस खूब हुई, लेकिन निर्णय कुछ नहीं हो पाया और मिनट्स पास हो गए। गौर रहे कि गर्ल्स हॉस्टल का मामला निपटाने के लिए 21 नवंबर को वीसी प्रो. राजकुमार की अध्यक्षता में बैठक बुलाई गई थी। इसमें सभी स्टूडेंट काउंसिल लीडर शामिल हुए थे। बैठक में बहस भी हुई थी, लेकिन निर्णय नहीं निकल पाया। प्रशासन ने अपना पक्ष भी मीडिया के माध्यम से रखा, लेकिन काउंसिल अध्यक्ष ने इसे नकार दिया।
विज्ञापन


कहा कि बैठक में प्रोटेस्ट करने वाले स्टूडेंट्स को शामिल ही नहीं किया गया। अब सोमवार को 21 नवंबर को हुई बैठक के मिनट्स पास करवाने के लिए बैठक बुलाई गई। इस बैठक का अध्यक्ष कनुप्रिया ने विरोध किया। उन्होंने कहा कि मिनट्स बिना प्रोटेस्ट वाले स्टूडेंट्स के आए पास नहीं होंगे। काफी देर तक बैठक में चर्चा हुई, लेकिन हल नहीं निकल पाया। स्टूडेंट काउंसिल के लीडर अमरिंदर ने कहा कि हॉस्टल 24 घंटे खोले जा सकते हैं, लेकिन उससे पहले पीयू प्रशासन सिक्योरिटी का इंतजाम करें। अन्य लीडर कुछ नहीं बोल पाए। मालूम हो कि बैठक में यदि मिनट्स पारित हो जाते तो पीयू प्रशासन उसके आदेश जारी कर देता। इससे प्रोटेस्ट कर रहे स्टूडेंट्स को बैकफुट पर आना पड़ता। सूत्रों का यह भी कहना है कि अब प्रोटेस्ट डीएसडब्ल्यू के आवास की ओर रुख करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


21 नवंबर की बैठक में ये रखे हैं मिनट्स
गर्ल्स हॉस्टल में पहले से दी जा रही छूट पर्याप्त है। हॉस्टल की पारदर्शिता के लिए सॉफ्टवेयर बनाया जा रहा है, जल्द इस पर कार्रवाई होगी। हॉस्टल के खुलने के समय में बढ़ोतरी करने के पक्ष में सभी स्टूडेंट्स हैं। बंद पड़ी कैंटीन खुलवाने के लिए कार्रवाई शुरू कर दी गई है। बैठक में प्रोटेस्ट कर रहे स्टूडेंट्स व छात्र नेताओं को भी बुलाया गया, वह निर्णयों से काफी हद तक सहमत हुए।


स्टूडेंट्स की समस्या निस्तारण के बहाने से बैठक बुलाई गई थी, उसमें 21 नवंबर वाली बैठक के मिनट्स पारित करवाने थे, लेकिन हमने उसका विरोध किया है। धरने पर बैठे स्टूडेंट्स से जब तक राय नहीं ली जाएगी तब तक मिनट्स पास नहीं होंगे।
- कनुप्रिया, अध्यक्ष, स्टूडेंट काउंसिल पीयू
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed