फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   job fest in ubs punjab university chandigarh, 97 students recruitment

बड़ी उपलब्धिः UBS के 97 स्टूडेंट्स को मिला नौकरी और लाखों का पैकेज

Thu, 30 Mar 2017 04:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 30 Mar 2017 04:01 PM IST
विज्ञापन
job fest in ubs punjab university chandigarh, 97 students recruitment
जॉब फेस्ट - फोटो : अमर उजाला
पंजाब यूनिवर्सिटी के यूनिवर्सिटी बिजनेस स्कूल की प्लेसमेंट ड्राइव में 100 में से 97 स्टूडेंट्स को नौकरी मिली और लाखों का पैकेज। कई स्टूडेंट्स को साढ़े 7 से 15 लाख रुपये का सालाना पैकेज मिला। इंद्रमणी त्रिपाठी, ज्योतिदीप और एक अन्य स्टूडेंट को सबसे अधिक 15 लाख रुपये का पैकेज मिला।
विज्ञापन


रेलीगेयर फिनवेस्ट कंपनी ने इन तीनों स्टूडेंट्स को नौकरी दी। औसत पैकेज के तौर पर 7.59 लाख रुपये स्टूडेंट्स को दिए गए। जॉब फेयर में होटल इंडस्ट्री, बैंक, आईटी, इंश्योरेंस जैसे अलग-अलग क्षेत्रों से कई कंपनियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन


आईटीबीपी नॉर्थ वेस्ट फ्रंटियर के आईजी अरविंद कुमार, पीयू के डा. हरवंश सिंह जज इंस्टीट्यूट ऑफ डेंटल साइंसेज एंड हॉस्पिटल के डायरेक्टर डा. आशीष जैन, कोटक महिंद्रा बैंक के अंकुश मक्कड़ और रेलीगेयर फिनवेस्ट के अंकित गुप्ता फेयर में गेस्ट ऑफ ऑनर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूबीएस चेयरमैन प्रो. सुरेश के. चड्ढा ने बताया कि यूबीएस में उच्च कोटी का बिजनेस इन्वायरमेंट स्टूडेंट्स को मिलता है। इस कारण वह सफल होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed