{"_id":"58e14e784f1c1b4c3e5b4835","slug":"jee-main-exam-mathematics-questions-are-entangled","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जेईई मेन: 14 हजार ने दी परीक्षा, किसी ने कहा आसान तो कुछ ने बताया मुश्किल","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
जेईई मेन: 14 हजार ने दी परीक्षा, किसी ने कहा आसान तो कुछ ने बताया मुश्किल
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 03 Apr 2017 09:16 AM IST
विज्ञापन
14 हजार ने दी जेईई मेन की परीक्षा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
36 से अधिक एग्जामिनेशन सेंटरों पर ट्राइसिटी के करीब 14 हजार स्टूडेंट्स ने जेईई मेन का एग्जाम दिया। एग्जाम को लेकर स्टूडेंट्स की मिली जुली प्रतिक्रिया रही। कुछ प्रश्न रिपीट भी हुए। यह एग्जाम ऑनलाइन की बजाए पैन-पेपर आधारित रहा। सेक्टर-37 एग्जामिनेशन सेंटर से परीक्षा देकर बाहर आए स्टूडेंट रोहित ने बताया कि फिजिक्स के प्रश्न वैसे ही आए जैसे उसने सोचा था। मैथमेटिक्स सेक्शन में कुछ पार्ट काफी लैंदी था। केमिस्ट्री सेक्शन पिछले साल से काफी मुश्किल था।
जेईई मेन के लिए कोचिंग लेने वाले सेक्टर-7 सेंटर के स्टूडेंट अर्शदीप ने बताया कि पेपर एनसीईआरटी स्तर से कहीं बढ़कर था। समय की कमी के कारण उसके कई प्रश्न छूट गए। लेकिन, फिर भी उसे अच्छे स्कोर की उम्मीद है और अच्छा कॉलेज भी मिल जाएगा। आईआईटी-जेईई एग्जाम एक्सपर्ट कुनाल सिंह ने बताया कि एग्जाम में फिजिक्स सेक्शन के 6, केमिस्ट्री और मैथ्मेटिक्स के 4-4 प्रश्न पिछली परीक्षाओं वाले ही रिपीट हुए।
कुछ प्रश्न काफी चुनौतिपूर्ण रहे। जबकि कुछ सीधे सपाट थे जो काफी स्कोरिंग भी रहे। मैथ्मेटिक्स सेक्शन भी आसान और स्कोरिंग रहा। केमिस्ट्री और फिजिक्स के कुछ प्रश्न स्टूडेंट्स को छकाने वाले थे। 6 प्रश्न काफी मुश्किल, 10 आसान और 14 औसत थे। सीबीएसई ने सभी चैप्टर को कवर किया है। केमिस्टी सेक्शन एनसीईआरटी पर आधारित रहा। 10 प्रश्न ऑर्गेनिक, 10 इनऑर्गेनिक और 10 फिजिकल से लिए गए। क्वालिटेटिव एनालाइसेस पर आधारित प्रश्न भी पूछे गए।

कट ऑफ स्कॉर 96 तक जाने की उम्मीद
14 हजार ने दी जेईई मेन की परीक्षा
- फोटो : अमर उजाला
कट ऑफ स्कॉर 96 तक जाने की उम्मीद
जेईई मेन का कट ऑफ स्कॉर पिछले तीन सालों से लगातार गिरता रहा है। 2014 में कट ऑफ स्कॉर 115 रहा तो 2015 में 105 और फिर 2016 में 100 हो गया। इस साल एक्सपर्ट्स इसके92 से 96 रहने की संभावना जता रहे हैं। 90 प्रश्नों में से फिजिक्स, केमेस्ट्री और मैथमेटिक्स से 30-30 प्रश्न परीक्षा में पूछे जाते हैं। नेश्नल लेवल इंजीनियरिंग एग्जामिनेशन जेईई मेन सीबीएसई करवाती है।
इस परीक्षा के माध्यम से ही देश के सभी नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेकभनोलॉजी (एनआईटी), इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इंफॉर्मेशन टेकभनोलॉजी (आईआईआईटी) और गवर्नमेंट फंडिड टेकिभनकल इंस्टीट्यूट (जीएफटीआई) में एडमिशन होते हैं। परीक्षा पास करने वाले स्टूडेंट्स इन सभी संस्थानों में अंडरग्रेजुएट इंजीनियरिंग प्रोग्राम करने योग्य होते हैं। जेईई मेन एग्जाम की परफार्मेंस और बोर्ड एग्जाम के नंबरों की केल्कुलेशन के बाद ही ऑल इंडिया रैंक बनता है।
27 अप्रैल को आएगा रिजल्ट
जेईई मेन का रिजल्ट सीबीएसई 27 अप्रैल को घोषित करेगी। देशभर से करीब 2.2 लाख कैंडीडेट्स कट ऑफ क्लीयर कर आईआईटी जेईई एक्वांस्ड एग्जाम के लिए अपीयर होंगे। आईआईटी जेईई एडवांस्ड 21 मई 2017 को होना प्रस्तावित है।