फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   jaspal bhatti cultural evening, pec, mp kirron kher, savita bhatti, the story of a story, chandigarh

पेक में कल्चरल इवनिंग: कहानी के चक्कर में शहीद कर दिए सभी पात्र

Fri, 30 Sep 2016 11:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 30 Sep 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
jaspal bhatti cultural evening, pec, mp kirron kher, savita bhatti, the story of a story, chandigarh
सांसद किरण खेर विशेष मेहमान के तौर पर उपस्थित हुईं।
पंजाब इंजीनियरिंग यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी की ओर से शुक्रवार को जसपाल भट्टी कल्चरल इवनिंग का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


इसमें सांसद किरण खेर विशेष मेहमान के तौर पर उपस्थित हुईं।

कार्यक्रम की शुरुआत पंजाब इंजीनियरिंग यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी के म्यूजिक क्लब के स्टूडेंट्स ने बॉलीवुड गीतों से की। इसके बाद मैड आर्ट्स के स्टूडेंट्स द्वारा बनाई गई  लघु फिल्म ‘द स्टोरी ऑफ ए स्टोरी’ की स्क्रीनिंग की गई। यह लघु फिल्म कारगिल में शहीद हुए  एक जवान की जिंदगी पर आधारित थी। जिसमें दिखाया गया कि उसके मरणोपरांत उसे  सेवा मेडल दिया जाता है। वह मेडल चोरी हो जाता है। शहीद के पिता इसकी रिपोर्ट लिखाने पुलिस स्टेशन जाता है लेकिन थानेदार रिपोर्ट लिखने से मना कर देता है।

काफी रुपये देने के बाद थानेदार उसकी रिपोर्ट लिखता है। एक लेखक को जब इस घटना के बारे में पता चलता है तो वह कहानी छपवाने के लिए  संपादक को पूरी कहानी लिखकर देता है।  पर संपादक उसे कहानी अच्छी बोलकर छोटा करने के लिए कहता है। तब लेखक सोचता है कि कहानी का कौन सा हिस्सा काटूं, जिससे कहानी छोटी भी हो जाए और उसका  स्वरूप भी न बदले। फिर काफी सोचने के बाद वह शहीद की पत्नी का हिस्सा काट देता है। फिर संपादक को दिखाया जाता है। लोकिन वह हर बार कहानी को और छोटा करने के लिए कहता है और  अंत में उसे 250 शब्दों में समेटने के लिए कह देता है। लेखक फिर उस कहानी में मेडल के चोरी होने की बात ही शामिल करता है। तब वह अंत में कहता है कि मैंने कहानी छपवाने के चक्कर में सभी पात्रों को शहीद कर दिया।
विज्ञापन

 
इस शार्ट फिल्म के बाद स्टूडेंट्स ने कवाली पेश की, फिर पुराने गीतों पर नृत्य पेश किया। कार्यक्रम में जसपाल भट्टी के फलाप शो के कुछ भागों पर स्टूडेंट ने प्रस्तुति दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर जसपाल भट्टी की जिंदगी पर आधारित फिल्म की भी स्क्रीनिंग की गई, जोकि उनके बेटे जसराज भट्टी ने बनाई है। विशेष मेहमान के तौर पर कार्यक्रम में पहुंची सांसद किरण खेर ने पंजाब इंजीनियरिंग यूनिवर्सिटी ऑफ टैक्नोलॉजी द्वारा करवाए गए इस कार्यक्रम की सराहना की। गेस्ट ऑफ आनर सविता भट्टी ने जसपाल भट्टी की जिंदगी के कुछ पहलुओं को साझा किया। इस मौके पर कॉलेज केडायरेक्टर मनोज अरोड़ा, प्रेसिडेंट केके वोहरा, आरपी शर्मा, संजीव मोदगिल और अशोक बांसल भी मौजूद रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed