फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Indian Government Released Circular about School Bag Weight of Childrens

चंडीगढ़ के हजारों बच्चों और उनके अभिभावकों के लिए बड़ी गुड न्यूज, अब नहीं उठाएंगे भारी बैग

Tue, 27 Nov 2018 12:07 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 27 Nov 2018 12:07 PM IST
विज्ञापन
Indian Government Released Circular about School Bag Weight of Childrens
स्कूली बच्चे
सरकारी से लेकर प्राइवेट स्कूलों के बच्चों को अब भारी बैग नहीं उठाना पड़ेगा। केंद्रीय मानव संसाधन मंत्रालय ने स्कूल बैग का वजन तय कर दिया है। इसे लेकर सभी राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों को गाइडलाइन जारी की गई है। गाइडलाइन के अनुसार कक्षा एक और दो के बच्चों को होमवर्क नहीं देने, भाषा और गणित विषय के अलावा कोई और विषय नहीं पढ़ाने का निर्देश है।
विज्ञापन


वहीं, कक्षा तीन से पांच में भाषा, ईवीएस और गणित विषय को एनसीईआरटी से पढ़ाना होगा। इसके अलावा किसी तरह के भारी सामान स्कूल बैग में लेकर स्कूल नहीं लाने के निर्देश दिए गए हैं। कक्षा एक और दो के लिए 1.5 किलोग्राम वजन निर्धारित है। तीसरी से पांचवीं कक्षा के लिए दो से तीन किलोग्राम और कक्षा छह और सात के लिए चार किलोग्राम, कक्षा आठ से नौ के लिए 4.5 किलोग्राम तय किया गया है।
विज्ञापन


10वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए बैग का भार पांच किलोग्राम होगा। स्कूल बैग के वजन के कारण छात्रों में कंधे विकृति की रोकथाम को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार ने बैग के वजन को कम करने के लिए सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को नए मानकों के कार्यान्वयन के लिए सख्त निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed