फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   In the preparation of PU hostels, Delhi-based construction company, arrived on campus

पीयू में हॉस्टल की तैयारी, दिल्ली की कंस्ट्रक्शन कंपनी पहुंची कैंपस

Tue, 10 Jan 2017 11:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 10 Jan 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
In the preparation of PU hostels, Delhi-based construction company, arrived on campus
पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़। - फोटो : डेमो फोटो

पंजाब यूनिवर्सिटी कैंपस में हॉस्टल की दिक्कत दूर करने के लिए पीयू प्रशासन ने नए हॉस्टल बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। पीयू हॉस्टल निर्माण का काम जल्द और बेहतर क्वालिटी से करवाने के लिए प्राइवेट कंपनियों से डील कर रही है।

विज्ञापन


इस बीच मंगलवार दिल्ली से आई एक कंस्ट्रक्शन कंपनी के अधिकारियों ने पंजाब यूनिवर्सिटी कैंपस का दौरा किया। आने वाले दिनों में कुछ ओर कंस्ट्रक्शन कंपनियां पीयू अधिकारियों को प्रजेंटेशन देंगी।
विज्ञापन


जानकारी अनुसार पीयू अधिकारियों ने कंस्ट्रक्शन कंपनी को सेक्टर-25 में बनने वाले दो नए हॉस्टल के प्रोजेक्ट के बारे में जानकारी दी। गौरतलब है कि पंजाब यूनिवर्सिटी इंजीनियरिंग विभाग पर कैंपस में हुई पुरानी कंस्ट्रक्शन में घटिया क्वालिटी का सामान लगाने के लगातार आरोप लगते रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


17 दिसंबर को हुई सीनेट बैठक में भी सीनेटर अजय रंगा सहित कई सीनेटर ने पिछले सालों में बनी बिल्डिंग की खस्ता हालत का मामला उठाया था। मामले में सीनेट में इतना हंगामा हुआ कि पीयू कुलपति ने सन् 2000 के बाद बनी सभी बिल्डिंगों की जांच के आदेश जारी कर दिए।


चार साल पहले सीनेटर डॉ. एचएस गौशल ने पीयू सीनेट में पीयू शूटिंग रेंज में प्रयोग की गई घटिया ईंटों को हाथों से तोड़ दिया था। डीएसडब्ल्यू प्रो. इमैनुअल नाहर ने कहा कि दिल्ली की कंस्ट्रक्शन कंपनी ने कैंपस का दौरा किया है, लेकिन हॉस्टल निर्माण की जिम्मेदारी किसे दी जाएगी यह नियमों के तहत होगा। कुछ ओर अच्छी कंपनियों का प्रपोजल भी देखा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed