{"_id":"5873d4f64f1c1b1729ba9125","slug":"iim-common-admission-test-cat-mukesh-cat-topper","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कैट में पेक के मुकेश ने हासिल किए 100 परसेंटाइल","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
कैट में पेक के मुकेश ने हासिल किए 100 परसेंटाइल
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 09 Jan 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
कैट में पेक के मुकेश ने हासिल किए 100 परसेंटाइल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनेजमेंट की पढ़ाई के लिए देश के प्रतिष्ठित 20 इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (आईआईएम) में दाखिले के लिए 2016 में आयोजित कॉमन एडमिशन टेस्ट (कैट) का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। ट्राइसिटी के युवाओं ने रिजल्ट में इस साल भी शानदार प्रदर्शन किया है। जानकारी के अनुसार, ट्राइसिटी से करीब 100 युवाओं को विभिन्न आईआईएम में दाखिला मिलने की उम्मीद है।
कैट रिजल्ट में लड़कों का ही दबदबा रहा है। कैट रिजल्ट में काफी समय बाद चंडीगढ़ और पेक से पढ़े स्टूडेंट ने 100 परसेंटाइल हासिल किया है। साल भर पहले पेक यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी (पेक) से बीटेक (इलेक्ट्रिकल) करने वाले स्टूडेंट मुकेश गोयल ने 100 परसेंटाइल हासिल किया है। गोयल इस समय दिल्ली में एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी कर रहे हैं।
कैट रिजल्ट में पहली बार पेक की जगह पंजाब यूनिवर्सिटी स्थित यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (यूआईईटी) के स्टूडेंट्स ने बाजी मारी है। कैट के टॉप परसेंटाइल लाने वालों में यूआईईटी स्टूडेंट्स का दबदबा रहा है। कैट रिजल्ट की मेरिट लिस्ट में लड़कियों की संख्या कम रही, लेकिन टॉपर लड़की ने पिछले साल से बेहतर परसेंटाइल हासिल किया है। पीयू के यूआईईटी से बीटेक (इलेक्ट्रिकल) कर चुकी प्रितिका सचदेवा ने 99.62 परसेंटाइल के साथ लड़कियों में पहला स्थान हासिल किया है। कैट क्लीयर करने वालों में इंजीनियरिंग बैक राउंड वाले स्टूडेंट्स ने ही बाजी मारी है। कैट विशेषज्ञ ह्दयेश मदान के अनुसार 90 परसेंटाइल पर भी आईआईएम से कॉल आने की उम्मीद है। उधर, पंजाब यूनिवर्सिटी स्थित यूनिवर्सिटी बिजनेस स्कूल (यूबीएस) में भी करीब 130 सीटों पर कैट रिजल्ट के आधार पर दाखिला दिया जाता है।

बेहतर प्रदर्शन करने वाले स्टूडेंट्स
CAT Toppers
- फोटो : अमर उजाला
नाम इंस्टीट्यूट परसेंटाइल
मुकेश गोयल पेक 100
सारांश इंफोसिस 99.87
पीयूष मित्तल पेक 99.85
प्रीतिका सचदेवा यूआईईटी 99.62
प्रियांशू बत्रा यूआईईटी 99.48
अंचित सिंगला डीएवी 99.34
रिशव शर्मा यूआईईटी 99.29
सिद्धार्थ रावत यूआईईटी 98.89
अभिनव पेक 98.76
सिमरन परसीचा यूआईईटी 98.48
गार्गी वर्मा पेक 98.37
विवेक जिंदल पेक 98.31
शगुन गुप्ता एमसीएम 98.04
कैट रिजल्ट में ट्राइसिटी से करीब 100 युवाओं के आईआईएम में दाखिले की उम्मीद है। ओवरऑल पिछले साल से बेहतर रिजल्ट रहा है। अच्छा परसेंटाइल पाने वालों में अधिकतर स्टूडेंट्स का दूसरा चांस था। -ह्दयेश मदान, हेड बुल्स आई सेक्टर-8 चंडीगढ़